हरियाणा: दुष्कर्म के दोषी को कोर्ट ने सुनाई उम्र कैद की सजा! आरोपी ने 86 वर्षीय बुजुर्ग महिला से किया था दुष्कर्म !

Haryana: The court sentenced life imprisonment to the accused of rape! The accused had raped an 86-year-old elderly woman!

 
हरियाणा में हो रहे अपराधों पर पुलिस प्रशासन लगातार नकेल कसने की भरसक कोशिश कर रहा है। ऐसे में हरियाणा के भिवानी जिले की एक अदालत ने बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म के दोषी करार दिए गए युवक को शनिवार को उम्र कैद की सजा के साथ 75,500 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।

HARDUM HARYANA NEWS

भिवानी

हरियाणा में हो रहे अपराधों पर पुलिस प्रशासन लगातार नकेल कसने की भरसक कोशिश कर रहा है। ऐसे में हरियाणा के भिवानी जिले की एक अदालत ने बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म के दोषी करार दिए गए युवक को शनिवार को उम्र कैद की सजा के साथ 75,500 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अभियोजन पक्ष ने यह जानकारी दी।

अभियोजन पक्ष ने बताया कि अपर सत्र न्यायाधीश के.पी.सिंह की अदालत ने अनिल उर्फ चौटाला को दुष्कर्म का दोषी करार देते हुए सजा सुनाई है।

उसने बताया कि घटना बहल थाना क्षेत्र के एक गांव में 25 नवंबर 2021 को घटी थी और गांव के ही आरोपी युवक ने घर में अकेली सो रही 86 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म किया था और घटना की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी थी।

अभियोजन पक्ष के मुताबिक पीड़िता के बेटे की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

अभियोजन पक्ष ने बताया कि जुर्माने की राशि नहीं चुकाने पर दोषी को अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी।