हरियाणा में अब महिलाएं भी करने लगी नशा तस्करी ! 1.9 किलो गांजा सहित महिला गिरफ्तार !

Now women are also involved in drug smuggling in Haryana! cwith 1.9 kg ganja!

 
सूचना मिली कि एक महिला भिगान टोल प्लाजा पार कर लड़सौली गांव की तरफ जाएगी। महिला के पास मादक पदार्थ हो सकता है। जिस पर पुलिस टीम ने तुरंत नाकाबंदी कर दी।

HARDUM HARYANA NEWS

Sonipat:

हरियाणा में प्रशासन लगातार बढ़ते अपराधों पर नकेल कसने की भरसक कोशिश कर रहा है लेकिन अपराधियों के होंसले सातवें आसमान पर हैं। आये दिन कहीं कोई मर्डर या मारपीट सामने आती है या फिर नशे में संलिप्त लोगों के केस। ऐसा ही एक मामला सामने आ रहा है हरियाणा के सोनीपत जिले से। सोनीपत में नेशनल हाईवे-44 पर गांव भिगान स्थित टोल प्लाजा के पास से गन्नौर क्राइम यूनिट ने एक महिला को एक किलो 900 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपी महिला की पहचान सोनीपत में बंदेपुर के पास स्थित कैलाश कॉलोनी की बाला के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस की टीम आरोपी महिला से पूछताछ कर रही है। उसके खिलाफ मुरथल थाना में मादक पदार्थ निरोधक अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है।

इस सम्पूर्ण मामले में जानकारी साँझा करते हुए गन्नौर क्राइम यूनिट प्रभारी राजपाल सिंह ने बताया कि उनकी टीम में शामिल एएसआई प्रदीप सिंह अपनी टीम के साथ भिगान के पास गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि एक महिला भिगान टोल प्लाजा पार कर लड़सौली गांव की तरफ जाएगी। महिला के पास मादक पदार्थ हो सकता है। जिस पर पुलिस टीम ने तुरंत नाकाबंदी कर दी।

इसी बीच एक महिला टोल प्लाजा की तरफ से आती दिखाई दी। उसे रोककर एसची कविता ने पूछताछ की। महिला ने अपनी पहचान बाला के रूप में दी। पुलिस टीम ने उसके पास मादक पदार्थ होने का शक जताया। जिस पर महिला की सहमति से पुलिस ने आबकारी एवं कराधान आयुक्त योगेंद्र सिंह से संपर्क किया।

उनके सामने तलाशी लेने पर महिला के पास से मिले पॉलिथीन से गांजा बरामद किया गया। तोलने पर 1.9 किलोग्राम गांजा मिला। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ मुरथल थाना में मुकदमा दर्ज कराया गया। आरोपी से मुरथल थाना पुलिस पूछताछ करेगी।