logo

सिरसा में नाबालिग को 10 हजार में बेचा ! पार्लर का काम दिलाने का झांसा,युवक ने किया रेप !

SIRSA RAPE
फतेहाबाद से लाकर नाबालिग किशोरी को 10 हजार रूपये में बेच दिया जाता है।

HARDUM HARYANA NEWS

HARYANA NEWS

देशभर में नाबालिगों को बहला फुसला कर देह व्यापर जैसी दलदल में झोंकने का काम धड़ल्ले से चल रहा है। रोजगार पाने के चक्कर में युवा ऐसे लोगों के संपर्क में आ जाते हैं जो उनके जीवन को तहस-नहस करके रख देते हैं।

 किशोर-किशोरियों को रोजगार के बहाने बहला कर बहुत जगह या तो भीख मांगने पर मजबूर कर दिया जाता है या देह व्यापर जैसे धंधे की खातिर बेच दिया जाता है।

कुछ ऐसा ही सनसनीखेज मामला सामने आया है हरियाणा से जहाँ ब्यूटीपार्लर का काम दिलवाने के बहाने फतेहाबाद से लाकर नाबालिग किशोरी को 10 हजार रूपये में बेच दिया जाता है। खरीददार व्यक्ति ने किशोरी को बरनाला रोड पर बने एक होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया।

मामला यहीं नहीं रुका, इसके बाद इस नाबालिग लड़की को बेचने वाली पूजा नामक महिला ने उस युवक को ब्लैकमेल करने के लिए प्लान बनाया। महिला ने दिमाग दौड़ाते हुए अपने साथी के साथ किशोरी को लेकर महिला थाने पहुंची और खरीददार युवक पर किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोप लगा दिया।

इस पुरे मामले में महिला ने किशोरी को खुद की बेटी बताया और महिला थाना में शिकायत दी।

 पुलिस को महिला की बातों पर कुछ संदेह हुआ तो उन्होंने किशोरी से अकेले में ले जाकर पूछताछ करना उचित समझा। इसी पूछताछ में किशोरी ने सारे मामले का खुलासा कर डाला।

पूछताछ में किशोरी ने बताया कि वह फतेहाबाद की रहने वाली है। वह ब्यूटी पार्लर का सामान लेने के लिए हिसार गई थी। हिसार में उसकी मुलाकात पूजा से हुई जो वहां मसाज सेंटर चलाती थी। पूजा ने किशोरी को ब्यूटी पार्लर का काम दिलवाने का लालच दिया।

महिला मसाज सेंटर की आड़ में देह व्यापार का गिरोह चलाती है। कुछ समय पूर्व वह हिसार से सिरसा के मेला ग्राउंड में आकर रहने लगी।

यहीं एक युवक ने महिला को अविवाहित युवती दिलवाने का प्रस्ताव रखा। जानकारी के अनुसार दोनों में सौदा 10 हजार रूपये में तय हो गया। महिला पूजा ने फतेहाबाद में रहने वाली किशोरी से संपर्क किया और उसे ब्यूटी पार्लर का काम दिलवाने का झांसा दिया। किशोरी उसके झांसे में आ गई।

इसके बाद महिला पूजा अपने एक साथी सहित युवक को लेकर फतेहाबाद में पहुंची। फतेहाबाद से किशोरी को गाड़ी में साथ लेकर सिरसा आई। यहां युवक किशोरी को बरनाला रोड स्थित होटल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म जैसा भयावह कृत्य किया।

पुलिस ने किशोरी के बयानों के आधार पर महिला, उसके साथी व दुष्कर्म करने वाले युवक को काबू कर लिया। आज तीनों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

डीएसपी राजेश कुमार ने महिला थाना में पत्रकार वार्ता कर मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि इस मामले में किशोरी के बयानों पर दुष्कर्मी युवक, बेचने वाली महिला व उसके साथी को गिरफ्तार किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
">