logo

शुक्रवार राशिफल: इन राशि वालों को अहंकार और जिद से बचना होगा

शुक्रवार, 12 मई को कर्क राशि के लोगों की सोच में बदलाव हो सकता है, इन लोगों को नए अवसर मिलेंगे। तुला राशि के लोग अहंकार और जिद से बचें। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है...
Today Horoscope : दैनिक राशिफल 27 फ़रवरी 2023, आइए जानते है आज का राशिफल

Hardum Hardum 

मेष 

लोगों के साथ हुई चर्चा की वजह से अनजाना डर बढ़ सकता है। जो बातें आपके लिए महत्वपूर्ण हैं, फिलहाल उनकी चर्चा बाहरी लोगों के साथ न करें। अन्य लोगों के विचार आपके विचार से अलग हैं। हर एक व्यक्ति का अनुभव अलग है। इसलिए अन्य लोगों के प्रभाव में आकर खुद को नकारात्मक न बनाएं।
करियर : करियर संबंधी निर्णय अमल में लाने में वक्त लग सकता है, इस कारण चिंता बढ़ेगी, लेकिन अपेक्षा के अनुसार प्रगति भी मिलेगी।
वृषभ 
सेहत की दिक्कत की वजह से नींद की कमी हो सकती है, इसका असर आपके स्वभाव पर हो सकता है। चिंताएं आपको सता सकती हैं। जिन बातों में बदलाव करना संभव नहीं है, उनके बारे में विचार न करें। जितना अधिक आप स्वभाव में लचीलापन लाएंगे, उतनी जल्दी परिस्थितियां बदलेंगी।
करियर : काम जैसे चल रहा है वैसा ही चलने दें, जरूरत से अधिक अपेक्षाएं दिक्कत दे सकती हैं।
मिथुन
आर्थिक स्थिरता प्राप्त करने की कोशिश सफल हो सकती है। पैसों की चिंता दूर होने से अन्य पहलुओं पर ध्यान देते हुए खुद के सपनों को साकार कर पाएंगे। जीवन में आया हुआ बदलाव मन को प्रसन्नता देगा।
करियर : व्यापार से जुड़े लोगों को विस्तार का मौका प्राप्त होगा। इसका पूरा फायदा उठाने की कोशिश करें।
कर्क 
लोगों के साथ बढ़ रहा मेल-मिलाप आपके लिए अत्यंत फायदेमंद साबित हो सकता है। आपकी सोच में बदलाव आएगा। काम के नए अवसर मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिरता प्राप्त होगी, लेकिन किसी काम का चुनाव करने से पहले कार्यक्षमता और रुचि को भी ध्यान में रखने की कोशिश करें। कुछ लोगों के साथ नाराजगी हो सकती है।
करियर : कार्यक्षेत्र में आपको प्रगति प्राप्त हो सकती है। करियर की चिंता छोड़कर केवल मेहनत करने पर ध्यान दें।
सिंह 
जो गलत निर्णय हो रहे हैं, उनमें सुधार करते हुए व्यक्तिगत जीवन को बेहतर बनाना आपके लिए आसान होगा। परिवार के लोगों से मिल रहे साथ की वजह से नकारात्मकता दूर होगी और हर प्रकार की परिस्थिति का सामना करने के लिए खुद को तैयार कर पाएंगे। परिवार के लोगों के साथ मिलकर खुशियां मनाई जा सकती हैं।
करियर : व्यापारी वर्ग को बड़ा आर्डर प्राप्त होगा, इसके जरिए व्यापार में स्थिरता मिलेगी। काम के विस्तार का मौका मिलेगा।
कन्या 
बड़े लक्ष्य को पूरा करने की वजह से राहत मिलेगी। फिलहाल वर्तमान में जो आनंद प्राप्त हो रहा है, उस पर ही ध्यान दें। भविष्य से जुड़ी बातों को आप नजरअंदाज न करें, लेकिन वर्तमान को सुधारने की कोशिश करें। जिन बातों का डर है, उनसे दूरियां बनाएं।
करियर : नौकरी-पेशा लोगों को काम पर फोकस बढ़ाने की आवश्यकता है।
तुला 
आपके व्यवहार के कारण करीबी लोग आपसे दूरियां बनाए रखना पसंद करेंगे। आपका अहंकार और जिद लोगों के लिए तकलीफ का कारण बन रहा है। किसी भी समस्या का हल ढूंढने के लिए संयम से काम लें। अपने काम के लिए अन्य लोगों पर डाला गया दबाव, बड़े विवाद का निर्माण कर सकता है।
करियर : जिन लोगों को नौकरी की खोज है, उन्हें प्रयत्न बढ़ाने की आवश्यकता है। जिन लोगों के साथ आपने काम किया है, उनके जरिए नया मौका प्राप्त हो सकता है।
वृश्चिक 
आपके द्वारा लिए बड़े निर्णय की वजह से पारिवारिक समस्याएं दूर होंगी, लेकिन अभी भी इन समस्याओं का प्रभाव बना रह सकता है। इसलिए ध्यान पूर्वक हर एक बात को सुलझाने की कोशिश करें। निर्णय लेते समय आपसे जुड़े हुए लोगों की भावनाओं का ध्यान रखें। पैसों से संबंधित लेन-देन करते समय सतर्क रहें।
करियर : व्यापार से जुड़े हुए लोगों को फायदा होगा। साथ में पार्टनरशिप का अवसर भी मिल सकता है, इसे स्वीकार कर सकते हैं।
धनु 
अन्य लोगों का आपके बढ़ता हुआ दबाव दूर होगा, लेकिन जब तक आप खुद परिस्थिति को बदलने की कोशिश नहीं करेंगे, तब तक किसी भी समस्या का हल प्राप्त नहीं होगा। हर बार भावनाओं में बहकर लिए गए निर्णय की वजह से आपका नुकसान हो सकता है।
करियर : यदि काम संबंधित कोई बात अटकी है तो उसे सुधारने के लिए प्रभावशाली लोगों का साथ प्राप्त हो सकता है। मिल रहे साथ का फायदा जरूर उठाएं।
मकर 
नई बातें सीखने की इच्छा होगी, इस कारण पढ़ाई पर ही अधिक ध्यान दिया जा सकता है। आपके काम पर नकारात्मक असर न हो, ये ध्यान रखना जरूरी है। अभी का समय आपके लिए अत्यंत उपयुक्त साबित हो सकता है। कठिनाइयों का सामना करना होगा, लेकिन अधिकतर बातें आपके पक्ष में होने से खुद के लिए विश्वास महसूस होगा।
करियर : विद्यार्थियों के लिए स्कॉलरशिप के जरिए उच्च शिक्षा प्राप्त करना संभव हो सकता है।
कुंभ 
अटका हुआ कोई काम अचानक से पूरा हो सकता है। कार्य संबंधी बातों पर ध्यान देकर सुधार करें। अपने दस्तावेजों को संभाल कर रखें। पैसों से जुड़ा नुकसान नहीं होगा, लेकिन पैसों से जुड़ी चिंता हो सकती है। जरूरत से अधिक खर्च न हो, इस बात का ध्यान रखें।
करियर : किसी भी नए व्यापार की शुरुआत करने से पहले पूरी जानकारी प्राप्त करना आपके लिए जरूरी होगा।
मीन 
काम का बोझ अचानक से बढ़ सकता है। वक्त को जाया न करते हुए महत्वपूर्ण बातों पर ध्यान दें। पैसों से संबंधित उतार-चढ़ाव बना रहेगा, लेकिन कोई भी काम रूकेगा नहीं। परिवार के लोगों की बुरी बातों को भूल कर गुस्सा दूर कर सकते हैं। वर्ना आगे बढ़ना आपके लिए कठिन रहेगा।
करियर : आपके द्वारा किए कार्य के चुनाव की वजह से कई लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।
Click to join whatsapp chat click here to check telegram