logo

Love Rashifal 11 September 2023: लव पार्टनर से रिश्ते खराब रहेंगे, गुस्से पर रखना होगा नियंत्रण, जानें कैसी रहेगी आपकी लव लाइफ

Love Rashifal

Love Rashifal 11 September 2023: कुंभ राशि वाले लव-लाइफ के मामले में दिन मिला-जुला हो सकता है। दोनों के बीच अनबन होने की संभावना है, जिससे रूठने का दौर चलेगा। कभी प्यार तो कभी गुस्सा, ये भी लव-लाइफ का ही एक हिस्सा है, इसलिए ज्यादा चिंता न करें। इसके अलावा यहाँ देखें मेष से मीन तक का राशिफल 

मेष 

काम की व्यस्तता के चलते आप अपने प्रेमी की हर बात का जवाब नहीं दे पाएंगे। दूसरी बात, ज्यादा चैटिंग करना आपको परेशान कर सकता है।

वृषभ 

इस राशि जातकों के प्रेम जीवन में आ रही रुकावटें दूर होंगी। नए संबंध बनाते समय सावधान रहें। शादीशुदा लोगों को संतान का सुख मिलने के आसार हैं। विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं।

मिथुन 

लव पार्टनर से संबंध खराब रहेंगे। किसी न किसी कारण से झगड़ा होने की संभावना है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा।

कर्क 

प्रेम संबंधों को लेकर दिन बहुत अच्छा कहा जाएगा। सारे गिले-शिकवे भुलाकर आप दोनों एक बार फिर से एक हो सकते हैं। कई चीजें होंगी और दिन अच्छा रहेगा। 

सिंह 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। लव लाइफ की पुरानी यादें ताजा होंगी। इंटरनेट के माध्यम से किसी पुराने मित्र से बात हो सकती है।

कन्या 

कन्या राशि वाले प्रेम संबंधों के लिए दिन बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता है। मन अशांत और उदास रह सकता है। आप अपने प्रेमी से बात नहीं कर पाएंगे क्योंकि आपका किसी से बात करने का मन नहीं करेगा । 

तुला 

जो जातक लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं वे शादी करने का फैसला ले सकते हैं। प्रेम जीवन पर परिजनों के साथ चर्चा करने के लिए समय अच्छा है।

वृश्चिक

प्रेमी के साथ फोन पर कई बातें हो सकती हैं, जिसे आप दोनों खूब एन्जॉय करेंगे. हँसी, खिलखिलाहट और गपशप पूरे दिन चल सकती है। रोमांस से भरी सुहाना समा फोन पर ही बंध जाएंगी।

धनु 

आपको अपनी लव लाइफ को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। परिवार के किसी सदस्य के कारण आपके प्रेम संबंधों में खटास आ सकती है। पार्टनर की बात सुनने की कोशिश करें।

मकर 

प्रेम संबंधों में चमत्कारिक रूप से सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है. ऐसा कुछ हो सकता है जिसके होने या विश्वास करने की आप उम्मीद खो चुके थे। आपका प्रेमी इस पर स्वीकृति की मोहर लगाएगा।

कुंभ 

लव-लाइफ के मामले में दिन मिला-जुला हो सकता है। दोनों के बीच अनबन होने की संभावना है, जिससे रूठने का दौर चलेगा। कभी प्यार तो कभी गुस्सा, ये भी लव-लाइफ का ही एक हिस्सा है, इसलिए ज्यादा चिंता न करें।

मीन

आज का दिन आपके लिए रोमांस से भरा रहेगा। लव पार्टनर आपको खुश करने की हर संभव कोशिश करेगा। आज आप फोन के जरिए अपने पार्टनर से दिन भर जुड़े रहेंगे।

Click to join whatsapp chat click here to check telegram