logo

ICSE Results 2023 : ढाई लाख विद्यार्थियों के लिए है आज खास दिन, थोड़ी देर में जारी होने वाला है ICSE रिजल्ट


ICSE Results 2023: Today is a special day for two and a half lakh students, ICSE result is going to be released in a while
ICSE Results 2023 :

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) द्वारा आज यानी रविवार, 14 मई 2023 को कक्षा 10 और 12 के बोर्ड परिणाम 2023 जारी कर दिया जाएगा। बोर्ड द्वारा जारी अपडेट के मुताबिक, ICSE, ISC Results 2023 आज दोपहर 3 बजे जारी किया जाएगा। CISCE कक्षा 10, 12 के नतीजों को लेकर नोटिस आज 13 मई 2023 को जारी कर दिया गया।

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने अब ICSE, ISC परिणाम 2023 की तारीख और समय की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। स्टूडेंट्स को केवल आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर रिजल्ट से जुड़ी डिटेल्स के लिए अपडेट चेक करते रहना चाहिए।

Results प्राप्त करने के लिए स्टूडेंट्स को इंडेक्स नंबर एवं यूनिक आईडी की जरूरत पड़ सकती है। इसलिए छात्र-छात्राएं रिजल्ट की जांच के लिए पहले ही एडमिट कार्ड अपने पास रख लें। Results जारी होने के बाद स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा डिजीलॉकर एवं एसएमएस भी अपना परिणाम की जांच कर सकेंगे। जो स्टूडेंट्स रिजल्ट जारी प्राप्त होने के बाद अपने अंको से संतुष्ट नहीं होंगे वे निर्धारित तिथियों में अपनी कॉपियों को रीचेक करा सकेंगे। इसके लिए वे डायरेक्ट या स्कूल के माध्यम से अप्लाई कर सकेंगे।

रिजल्ट जांचने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cisce.org पर जाएं। जिस कक्षा का रिजल्ट जांचना है उस लिंक पर क्लिक करें। मांगी गयी जानकारी जैसे रोल नंबर एवं अन्य डिटेल भरें। आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। CISCE की ओर से क्लास 10th एवं 12th का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट्स cisce.org, results.cisce.org, results.cisce.online पर घोषित किया जाएगा। ICSE, ISC रिजल्ट दोपहर 3 बजे घोषित किया जायेगा। रिजल्ट जारी होने के साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की जा सकती है।

ICSE, ISC रिजल्ट का इंतजार कर रहे 2.5 लाख स्टूडेंट्स का रिजल्ट कुछ घंटो में जारी होने वाला है। इस वर्ष 2.5 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने परीक्षाओं में भाग लिया था उन सभी को अपने रिजल्ट जारी होने का बेसब्री से इंतजार है।

Click to join whatsapp chat click here to check telegram