logo

PM श्री JNV स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू! यहाँ देखें आवेदन, पात्रता, अंतिम तिथि सहित सभी जानकारी !

PMSHRI JNV SCHOOL
अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवार भी शामिल हैं।

HARDUM HARYANA NEWS

HARYANA NEWS

पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, खारा खेड़ी में कक्षा 9वीं व 11वीं में लेटरल एंट्री प्रवेश हेतु होने वाली प्रवेश परीक्षा-2026 के लिए निशुल्क ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित हैं। अभ्यर्थी अपने आवेदन 23 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन जमा करवाएं।

उपायुक्त एवं पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, खारा खेड़ी के अध्यक्ष डॉ. विवेक भारती ने बताया कि पीएम श्री स्कूल जेएनवी खारा खेड़ी जिला में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के दौरान कक्षा 9वीं व कक्षा 11वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा-2026 आगामी 7 फरवरी, 2026 को आयोजित की जाएगी, जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 सितंबर 2025 है। ऑनलाइन आवेदन नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट पर दिए लिंक https://cbseitms.nic.in/2025/nvsix_9https://cbseitms.nic.in/2025/nvsxi_11... पर जाकर कर सकते हैं।

कक्षा 9वीं के लिए पात्रता:-

उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने बताया कि केवल वे अभ्यर्थी पात्र हैं जो वास्तविक निवासी हैं तथा शैक्षणिक सत्र 2025-26 के दौरान उस जिले के सरकारी/सरकारी मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा आठवीं में अध्ययन कर रहे हैं, जहां जेएनवी कार्यरत है तथा जिसमें वे प्रवेश चाहते हैं। उम्मीदवार की जन्मतिथि 01 मई, 2011 से 31 जुलाई, 2013 (दोनों तिथियां सम्मिलित) के बीच होनी चाहिए। यह सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों पर लागू है, जिनमें अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवार भी शामिल हैं।

कक्षा 11वीं के लिए पात्रता:-

उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 (अप्रैल 2025 से मार्च 2026 सत्र) के दौरान उस जिले के सरकारी/सरकारी मान्यता प्राप्त स्कूल से दसवीं कक्षा की पढ़ाई की हो, जहां जवाहर नवोदय विद्यालय स्थित हैं। उम्मीदवार की जन्मतिथि 01 जून, 2009 से 31 जुलाई, 2011 (दोनों तिथियां सम्मिलित) के बीच होनी चाहिए।

विद्यालय में उपलब्ध सुविधाएं:-

कक्षा छठी से कक्षा 12वीं तक सह-शिक्षा एवं पूर्णत: आवासीय, मुख्यत: ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली बच्चों को अच्छी गुणवत्ता वाली आधुनिक शिक्षा, हरियाणा, दिल्ली एवं राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ जेएनवी व बोर्ड परीक्षाओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, लडक़े और लड़कियों के लिए अलग-अलग छात्रावास, सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास के लिए सह-पाठ्यचर्या गतिविधियों, खेलकूद, एनसीसी, एनएसएस और योग, नि:शुल्क शिक्षा जिसमें भोजन और आवास, वर्दी, पाठ्य पुस्तकें, स्टेशनरी आदि, अटल टिंकरिंग लैब, एस्ट्रोनॉमी लैब, सॉयल टेस्टिंग लैब, एग्रीकल्चर लैब, एआर वीआर लैब, हरित एवं स्वच्छ विद्यालय, ग्रीन पाक्र्स, आर्चरी नर्सरी, खेलों की स्पेशल कोचिंग, वर्मि-कंपोस्टिंग प्लांट, पौधशाला एवं फल उद्यान तथा हर्बल वाटिका आदि सुविधाएं शामिल है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now