logo

Triple Relationship: आखिर क्या है थ्रपल रिलेशनशिप? क्यों दुनिया भर में बढ़ रहा है इसका चलन ; ये है खास वजह

VIRAL


Triple Relationship: कपल रिलेशनशिप आपने सुना होगा. लेस्‍बियन रिलेशन सुना होगा, लेकिन अब थ्रपल रिलेशनशिप (Throuple Relationship) की चर्चा है। यह रिश्ता इतना विचित्र है कि इसके बारे में जानकर आप माथा पीट लेंगे। इसमें दो लोग नहीं, बल्‍क‍ि तीन लोग रोमांटिक रिलेशन में रहते हैं।  एक छत के नीचे रहते हैं और पति-पत्‍नी की तरह जीवन बिताते हैं. तीनों में से किसी को भी इस रिश्ते से कोई आपत्‍त‍ि नहीं। बल्‍क‍ि वे खुशी से रहते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही रिश्तों के बारे में बताएंगे, जिससे आप कहानी समझ सकें। 

अमेरिका के कोलोराडो के रहने वाले अलाना, केविन और मेगन ने बीते दिनों अपने रिश्ते का खुलासा किया।  बताया कि वे बेड शेयर करते हैं।  साथ-साथ घूमने जाते हैं।  फैमिल‍ी गेटटुगेदर में भी साथ रहते हैं।  इतना ही नहीं, उनके घरवाले भी इस रिश्ते से खुश हैं।  बता दें कि इस रिलेशनश‍िप में आने से पहले अलाना केविन की गर्लफ्रेंड हुआ करती थी। लेकिन वह चाहती थी कि कोई और भी उनके साथ हो. इसल‍िए दोनों की मुलाकात मेगन से हुए।  सालभर डेट करने के बाद अब तीनों साथ रह रहे हैं.


मियां-बीवी के बीच आई गर्लफ्रेंड
बैंकुअर की रहने वाली जोशुआ 5 साल से जेके के साथ रिश्ते में थीं. दोनों खूब घूमते थे. टिकटॉक पर वीडियो भी अपलोड करते थे।  शादी और बच्‍चे की भी तैयारी कर रहे थे.इसी बीच दोनों को लगा कि ओपन रिलेशनश‍िप में जाना चाह‍िए। तभी उनकी मुलाकात डेरिक से हुई। प्‍यार हो गया और फ‍िर तीनों एक रिश्ते में रहने पर सहमत हो गए। पहले तो यह अपने रिश्ते को लेकर घबराए हुए थे कि लोग क्‍या कहेंगे, लेकिन जैसे ही उन्‍होंने टिकटॉक पर वीडियो डाला, जबरदस्‍त रेस्‍पांश मिला।  अब तीनों साथ रह रहे हैं। डेरेक ने कहा, हमें पॉलीमोरस समुदाय (जिनकी एक से ज्‍यादा पत्‍न‍ियां) के लोगों के खूब मैसेज आ रहे हैं।  वे हमारी तारीफ कर रहे हैं।  तमाम अन्‍य लोग भी मुझे ओपन रिलेशनश‍िप के मैसेज भेज रहे हैं। 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
">