logo

ग्रामीणों को सिंचाई एवं पीने के पानी की अब नहीं होगी कमी ! अब मिलेगी नहरी पानी की आपूर्ति !

Villagers will no longer face shortage of irrigation and drinking water!

Now they will get canal water supply!
SUBHASH BARALA NEWS

 साथ ही, उन्होंने अधिकारियों को कहा कि पेयजल की गुणवत्ता की जांच नियमित रूप से की जाए, ताकि ग्रामीणों को सुरक्षित और स्वच्छ पानी मिले।

HARDUM HARYANA NEWS

HARYANA NEWS

राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने कहा कि जांडली कलाँ गांव के किसानों और ग्रामीणों को सिंचाई एवं पीने के पानी की किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि ट्यूबवेल से पानी की आपूर्ति पर निर्भरता घटाने के लिए नहरी पानी की सप्लाई को प्राथमिकता के आधार पर मजबूत किया जाएगा। इसके लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि गांव को पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध करवाने की व्यवस्था तुरंत की जाए।

सांसद सुभाष बराला रविवार को अपने आवास पर जांडली कलाँ गांव के ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर रहे थे। इस प्रतिनिधिमंडल में गांव के सरपंच, पंच, किसान, महिला प्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल थे।

 ग्रामीणों ने सांसद को बताया कि वर्तमान में नहरी पानी की सप्लाई अनियमित होने के कारण खेतों की सिंचाई में कठिनाई आ रही है। इसके साथ ही, पीने के पानी की भी नियमित और स्वच्छ आपूर्ति न होने से ग्रामीण परेशान हैं।

ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के बाद सांसद ने मौके पर ही अधिकारियों से बात कर नहरी पानी की सप्लाई को बढ़ाने और समयबद्ध शेड्यूल तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पानी की आपूर्ति इस तरह की जाए कि खेतों को समय पर सिंचाई मिले और घरों में भी पेयजल की कमी न हो।

 साथ ही, उन्होंने अधिकारियों को कहा कि पेयजल की गुणवत्ता की जांच नियमित रूप से की जाए, ताकि ग्रामीणों को सुरक्षित और स्वच्छ पानी मिले।

सांसद ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें ग्रामीण विकास और किसानों की खुशहाली के लिए अनेक योजनाएं चला रही हैं। सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करना और पेयजल की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

उन्होंने कहा कि जांडली गांव में समस्या के समाधान के बाद इसकी लगातार निगरानी भी की जाएगी, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।

इस अवसर पर गांव के प्रतिनिधियों ने सांसद का आभार व्यक्त किया और कहा कि उनकी सक्रिय पहल से समस्या का समाधान शीघ्र होगा। ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से वे इस समस्या का सामना कर रहे थे, लेकिन अब उम्मीद है कि नहरी पानी की पर्याप्त और नियमित सप्लाई मिलने से खेतों की पैदावार बढ़ेगी और घरों में पानी की कमी दूर होगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
">