डॉ अजय चौटाला के जन्मदिन को ऐतिहासिक बनाएगी JJP ! इन पदाधिकारियों की लगी ड्यूटी !
JJP will make Dr. Ajay Chautala's birthday historic!
These officials are on duty!
HARDUM HARYANA NEWS
HARYANA NEWS
सिरसा।
जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला का जन्मदिन आगामी 13 मार्च को जिला हांसी में राज्य स्तर पर मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से सोमवार को जेजेपी के जिला कार्यालय में युवा जेजेपी के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक हुई।
इस सिलसिले में जेजेपी के जिला प्रेस प्रवक्ता अमर सिंह ज्याणी ने बताया कि जेजेपी के जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा ने युवा जेजेपी के पदाधिकारियों की इस वृहद कार्यक्रम को लेकर ड्यूटियां लगाई।
वर्मा ने कहा कि इस कार्यक्रम के दौरान प्रदेशभर के युवाओं को डॉ. अजय सिंह चौटाला की दूरदर्शिता से भरी राजनीति के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष वर्मा ने कहा कि इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में पहले के कार्यक्रमों की तरह ही सिरसा की तरफ से हाजिरी रिकॉर्ड तोड़ होगी। उन्होंने सभी युवाओं से इस कार्यक्रम को लेकर जन जन के बीच जाकर उन्हें इसमें भागेदारी सुनिश्चित करने के लिए आह्वान किया।

युवा जेजेपी जिलाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र सुथार व प्रभारी शांतनु गोदारा ने भी अपने विचार रखते हुए अमूल्य सुझाव भी लिए और जेजेपी जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा को भरोसा दिलाया कि सिरसा की ओर से इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
इस अवसर पर ऐलनाबाद हलकाध्यक्ष अनिल कासनिया, राजबीर रोड, गुरजंट सिंह तिगड़ी, संदीप भाटी, अमन गिल, विनोद जोशी, कुलदीप जांगू, राजदीप रंगा, रवि पारीक, राजदीप रंगा, सुखदेव सिहाग आकाशदीप, अंकित सचदेवा सहित अनेक युवा जेजेपी पदाधिकारी मौजूद थे।
.png)