logo

मौसम विभाग की चेतावनी जारी ! कहाँ होगी बारिश, देखें पूरी जानकारी !

weather alert .jpg
प्रदेश के कई जिलों में बारिश की चेतावनी दी है।

HARDUM HARYANA NEWS

HARYANA NEWS

Weather Haryana Alert: पुरे देशभर में बारिश ने अपना कहर मचाया हुआ है। भरी बारिश की वजह से देशभर में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। ऐसे में हरियाणा में पिछले कई दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पूरे प्रदेश में भारी बरसात के कारण आवागमन के साथ साथ आम जनजीवन भी अस्त व्यस्त हुआ है।

ऐसे में आज मौसम विभाग ने फिर प्रदेश के कई जिलों में बारिश की चेतावनी दी है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार आज प्रदेश के 5 जिलों में पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र और करनाल में बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

वहीं मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल, भिवानी, चरखी दादरी, रोहतक, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा। विभाग के अनुसार 14 सितंबर तक मौसम ऐसा ही रहेगा।

किसानों को हुए इस बार भारी नुकसान के चलते सरकार ने नुकसान की भरपाई के लिए ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल खोला हुआ है, जिसमें किसान बारिश और जलभराव से हुए नुकसान का दावा कर रहे हैं।

हिसार स्थित हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि मानसून कमजोर पड़ता दिखाई दे रहा है। जिसके चलते चार दिनों तक कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी को छोड़ दें, तो कहीं पर भी तेज बारिश की संभावना नहीं लग रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
">