logo

हरियाणा में कैदियों की मजदूरी में हुआ इजाफा ! अब हर महीने मिलेंगें इतने पैसे !

PRISONERS WAGES IN HARYANA
कैदियों की मजदूरी अब हर वर्ष महंगाई भत्ते (DA) के साथ स्वत: बढ़ेगी और...

HARDUM HARYANA NEWS

HARYANA NEWS

हरियाणा सरकार ने राज्य की जेलों में बंद कैदियों को बड़ी राहत दी है। अब उन्हें प्रतिदिन मिलने वाली मजदूरी में 35 से 50 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की गई है।

 स्किल्ड कैदियों को अब 100 रुपये, सेमी-स्किल्ड (अर्ध-प्रशिक्षित) कैदियों को 90 रुपये और अनस्किल्ड कैदियों को 80 रुपये प्रतिदिन मिलेंगे, जबकि पहले ये मजदूरी क्रमश: 60, 50 और 40 रुपये थी।

सरकार ने यह भी निर्णय लिया है कि कैदियों की मजदूरी अब हर वर्ष महंगाई भत्ते (DA) के साथ स्वत: बढ़ेगी और इसकी गणना श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार के सीपीआई इंडेक्स के आधार पर की जाएगी। यह वृद्धि हर वर्ष 1 जनवरी से लागू मानी जाएगी।

जेल महानिदेशक आलोक कुमार राय ने बताया कि राज्य की कई जेलों में आईटीआई और तकनीकी शिक्षा से जुड़े कोर्स शुरू किए गए हैं, ताकि कैदियों को विभिन्न हुनर सिखाकर आत्मनिर्भर बनाया जा सके। रिहाई के बाद वे सम्मानजनक जीवन जी सकें, यही इस प्रयास का उद्देश्य है।

 

जेल विभाग ने वर्ष 2022 में मजदूरी बढ़ाने का प्रस्ताव सरकार को भेजा था, जिसे अब मंजूरी दे दी गई है। सरकार का मानना है कि इस फैसले से न केवल कैदियों की जीवन परिस्थितियों में सुधार होगा, बल्कि उनमें पुनर्वास की भावना और समाज में सकारात्मक योगदान देने की सोच भी मजबूत होगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
">