logo

हरियाणा में लगभग 10,000 एकड़ बनेगा जंगल सफारी ! केंद्रीय मंत्री ने खुद किया निरीक्षण !

Jungle Safari will be built on about 10,000 acres in Haryana! The Union Minister himself inspected it!

jungle safari in haryana

परियोजना को चार चरणों में विकसित किया जाएगा, जिसमें पहले चरण में 2,500 एकड़ क्षेत्र को शामिल किया गया है।

HARDUM HARYANA NEWS

हरियाणा में गुरुग्राम और नूंह जिलों की लगभग 10,000 एकड़ भूमि पर प्रस्तावित जंगल सफारी परियोजना निकट भविष्य में पर्यटन क्षेत्र का प्रमुख आकर्षण बनने जा रही है।

केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य तथा ऊर्जा मंत्री श्री मनोहर लाल, केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव और हरियाणा के वन, पर्यावरण एवं वन्य जीव मंत्री श्री राव नरबीर सिंह ने गुरुग्राम के सकतपुर गांव के पास जंगल सफारी के प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया।

श्री मनोहर लाल ने कहा कि अरावली पर्वत श्रृंखला की प्राकृतिक सुंदरता, जैव विविधता और ऐतिहासिक विरासत को सहेजते हुए यह परियोजना इको-टूरिज्म को बढ़ावा देगी और पर्यटन की संभावनाओं को नए आयाम देगी।

minister khattar

उन्होंने बताया कि जंगल सफारी को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित किया जाएगा।

परियोजना को चार चरणों में विकसित किया जाएगा, जिसमें पहले चरण में 2,500 एकड़ क्षेत्र को शामिल किया गया है।

यह पहल पर्यावरण संरक्षण, वन्यजीव जागरूकता, और स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने की दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
">