logo

हरियाणा में लगेगा रोजगार मेला ! 10वीं-12वीं पास युवाओं का भी होगा चयन !

ROJGAR MELA

HARDUM HARYANA NEWS

HARYANA NEWS

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, भोडिया खेड़ा में 17 सितंबर को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा,

जिसमें हीरो मोटोक्रोप लिमिटेड निमराना (राजस्थान) कंपनी के प्रतिनिधि 10वीं, 12वीं व आईटीआई पासशुद्धा के सभी व्यवसायों के पास छात्रों को साक्षात्कार के माध्यम से अप्रेंटिसशिप/प्लेसमेंट के लिए चयन करेंगे।

 प्राचार्य रमेश कुमार ने बताया कि इस रोजगार मेले में चयनित छात्रों को 16100 रुपये से 19488 रुपये प्रतिमाह वेतनमान तथा अन्य सुविधाएं जैसे कैंटीन, वर्दी इत्यादि कंपनी पॉलिसी अनुसार प्रदान की जाएगी।

उन्होंने कहा कि इच्छुक छात्र अपने संपूर्ण दस्तावेज व बायोडाटा सहित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, भोडिया खेड़ा में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
">