हरियाणा CIA टीम पर हरिद्वार में फायरिंग ! सब-इंस्पेक्टर को लगी गोली !
Sep 14, 2025, 11:52 IST
CIA पुलिस पर शनिवार को हरिद्वार में फायरिंग की घटना सामने आई है।
HARDUM HARYANA NEWS
HARYANA NEWS
देशभर में अपराधियों के होंसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। आमजन तो आपराधिक गतिविधियों से परेशान है ही लेकिन साथ ही साथ पुलिस प्रशासन को भी कई बार इन गतिविधियों का शिकार बन जाते हैं।
ऐसा ही कुछ मामला हुआ हरिद्वार में जहां CIA पुलिस पर ही फायरिंग हो गयी।
दरअसल हरियाणा पुलिस जींद की CIA पुलिस पर शनिवार को हरिद्वार में फायरिंग की घटना सामने आई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हमला फरार चल रहे आरोपी सुनील कपूर को पकड़ने के दौरान हुआ।
फायरिंग में सब-इंस्पेक्टर (SI) सुरेंद्र को गोली लगी, जिन्हें एम्स ऋषिकेश में भर्ती किया गया है। आरोपी सुनील कपूर घटना के बाद मौके से फरार हो गया।
WhatsApp
Group
Join Now
Telegram
Group
Join Now
">
.png)