logo

सिरसा के गांव चौटाला में मिला 1 क्विंटल का कछुआ ! सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा है वायरल !

1 quintal tortoise found in Chautala village of Sirsa! It is going fiercely viral on social media!

KACHHUA

बताया जा रहा है कि इस कछुए का वजन कम से कम 1 क्विंटल या 1 क्विंटल से ऊपर का है।

HARDUM HARYANA NEWS

SIRSA

चौटाला गांव के तालाब में मिला डेढ़ क्विंटल वजनी कछुआ

डीडी गोयल, डबवाली

चौटाला गांव की ऐतिहासिक धरोहर में 1.5 क्विंटल वजनी कछुआ मिला है। जिसे सुरक्षित एक किसान की खेत की डिग्गी में छोड़ा गया है। कछुआ पत्तल प्रजाति का बताया जा रहा है।

गांव चौटाला निवासी जीव रक्षक आनंद बिश्नोई, दया राम उलानियां ने बताया कि गांव में एतिहासिक ढाब है। जिसके जीर्णोद्धार का काम चल रहा है। कुछ दिन पहले ढाब (तालाब)में मछलियां पकड़ी जा रही थी। जाल बिछाया गया था। इसी दौरान एक कछुआ फंस गया। उसने जाल को ही काट दिया। बाद में क्रेन के जरिये उसे निकाला गया। दलदल में से सात-आठ लोगों ने उसे उठाकर बाहर निकाला।

ग्रामीणों के मुताबिक कछुआ का वजन करीब डेढ़ किवंटल है। ग्रामीणों ने अनुसार ढाब में कछुए हैं। उनको भी सुरक्षित बाहर निकाला जाएगा। उन्हें वही माहौल दिया जाएगा जिसमें उनका जीवन सुरक्षित है। ग्रामीणों ने बताया कि ढाब में करीब 10 फीट पानी होता है। पानी को निकालने के बाद करीब पांच फीट गहराई में 150 किलोग्राम से ज्यादा वजनी कछुआ मिला है। बुधवार को वन्य प्राणी विभाग के लीलू राम तथा रिछपाल फौजी पहुंचे। उन्होंने ढाब तथा यहां कछुआ छोड़ा गया है, उस जगह का निरीक्षण किया।

----

झील से जुड़ा है गांव का इतिहास

बताते हैं कि करीब 52 बीघा जमीन में तालाब हुआ करता था। तालाब के किनारे स्थित वृक्ष के चार ढाल होने पर गांव को चौढाला पुकारा जाने लगा। तालाब को चौ ढाब वाला तालाब कहने लगे। करीब तेरह किलोमीटर दूर स्थित गांव अबूबशहर का बरसाती पानी तालाब में पहुंचता था। जिससे जल स्तर ठीक रहने से तालाब के निकट दो कुओं में पानी मीठा था। तालाब तथा दोनों कुओं का पानी लेने के लिए राजस्थान के लोग मटके लेकर पहुंचते थे। 52 बीघा जमीन पर बने तालाब के अधिकतर भाग पर कब्जा हो चुका है। जबकि गांव का इतिहास तालाब से जुड़ा हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार दिवाली क्षेत्र के गांव चौटाला में एक तालाब में 1 क्विंटल 50 किलो का कछुआ निकला बताया जा रहा है।

 

 

 


सूत्रों की माने तो आज तलाब में जाल डाला गया जाल डालने के बाद जब जाल को बाहर खींचा गया तो उसमें कोई बड़ी चीज फसने का एहसास हुआ।


 जिसे देखकर जाल डालने वाले तालाब के अंदर गए और जब उन्होंने जाल में फंसी चीज को छुआ तो कोई बड़ी चीज जाल में फंसे होने का एहसास हुआ।


 इसके बाद इन्होंने मिलकर उस बड़ी चीज को रस्सी द्वारा बाहर निकाला तो बाहर निकालने पर पता चला कि यह एक बहुत बड़ा कछुआ है जो जाल में फंसा हुआ था।


बताया जा रहा है कि इस कछुए का वजन कम से कम 1 क्विंटल या 1 क्विंटल से ऊपर का है।


इस कछुए का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Click to join whatsapp chat click here to check telegram