Haryana News हरियाणा में 5500 आयुष योग सहायकों की भर्ती की जाएगी : स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की घोषणा
Updated: Feb 7, 2024, 15:17 IST
आयुष एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि राज्य के प्रत्येक शहर में पंचकर्मा सेंटर स्थापित किए जाएंगे। इसके अलावा, टूरिज्म स्थलों में भी टूरिज्म वेलनेस सेंटर स्थापित किए जाएंगे। श्री विज ने बताया कि 5500 आयुष योग सहायकों की भर्ती की जाएगी और उन्हें शहरी क्षेत्र के प्रतिष्ठित पार्कों, धर्मशालाओं एवं सामुदायिक केन्द्रों में योग प्रशिक्षण का दायित्व सौपा जाएगा। ऐसे ही, आयुष योग निरीक्षक/कोच के पूर्व मंजूरशुदा पदों पर एचकेआरएन से भर्ती की जायेगी।
इसके अलावा, उन्होंने निर्देश दिए कि आयुष विभाग में जितने भी रिक्त पद है उन्हें तत्काल भरा जाए। श्री विज ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य के सभी गांवों में योग सहायक नियुक्त किए जाएं और शहरी क्षेत्रों में योग प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जाए।
WhatsApp
Group
Join Now
Telegram
Group
Join Now
">
.png)