logo

पार्टी की मजबूती के लिए कार्यकर्ता से सीधा संवाद जरूरी: ओमप्रकाश धनखड़

For the strength of the party, direct communication with the worker is necessary: ​​Omprakash Dhankhar

DHANKAR
OP DHANKHAR BJP

HARDUM HARYANAN NEW SIRSA

जिला अध्यक्ष ने किया प्रदेश अध्यक्ष व अन्य नेताओं का सिरसा पहुंचने पर स्वागत


हर घर तिरंगा अभियान से प्रत्येक नागरिक को जोड़ें: धनखड़


सिरसा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए हर कार्यकर्ता के साथ संवाद जरूरी है। संवाद ही जीत का मंत्र है। संवाद से न केवल संगठन मजबूत रहता है, बल्कि चुनाव जीतना भी आसान हो जाता है। वे आज स्थानीय पंचायत भवन में आयोजित जिला स्तरीय शक्ति केंद्र प्रमुखें की कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे।

F

प्रदेशाध्यक्ष ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है, वे संगठन की मजबूती के लिए पार्टी की बूथ स्तर पर मजबूती सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी के लिए संगठन की मजबूती बहुत जरूरी है और कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत होते हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान, जिला पंचायत चुनाव व जिला परिषद चुनाव बारे भी शक्ति केन्द्र प्रमुखों को आवश्यक निर्देश दिए और कहा कि वे अभी से तैयारियों में जुट जाएं।

ओमप्रकाश धनखड़ ने कार्यशाला में शक्ति केन्द्र की अवधारणा, बूथ संरचना, विभाजन विभीषिका, कोरोना टीकाकरण व हर घर तिरंगा पर विस्तार से अपने विचार रखे। उन्होंने शक्ति केंद्र प्रमुखों को उनके दायित्व बारे में जानकारी देते हुए कहा कि बूथ प्रमुख का सबसे पहला काम अपने बूथ को मजबूत करना है। बूथ पर वोट प्रबंधन अच्छा है तो आप बूथ अवश्य जीतेंगे। उन्होंने कहा कि त्रिदेव के साथ पन्ना प्रमुख और बूथ समिति को सक्रिय करना बहुत जरुरी है। उन्होंने कहा कि हर बूथ पर एक अच्छे कार्यकर्ता को बीएलए-2 की जिम्मेदारी देने से बूथ और सशक्त होगा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बूथ समिति, पन्ना प्रमुख और शक्ति केन्द्र प्रमुख के मजबूत होने के कारण भाजपा ने चुनाव जीते और केंद्र व प्रदेश में सरकार बनाई।

F

ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए देश सर्वोपरि है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की तारीफ  करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वे देश को मजबूत कर रहे हैं और हम शक्ति केन्द्रों को मजबूत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के मूल मंत्र पर चलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके सपने को साकार कर रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी का उद्देश्य अंतिम लाइन में खड़े व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना है और इसी संकल्प के साथ हरियाणा में भी भाजपा आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि विभाजन की विभीषिका को हमें याद रखना चाहिए और अमृत महोत्सव में अपने उन शहीदों को याद करना चाहिए जिन्हें कांग्रेस ने अपने स्वार्थ के कारण भुला दिया। देश की आजादी के लिए 3 लाख 27 हजार लोगों ने बलिदान दिया, जिसमें 850 लोग हरियाणा के हैं।

आजादी का अमृत महोत्सव उन सबको याद करने का समय है। आजादी के अमृत महोत्सव पर हम सभी को अपने घर पर झंडा फहराने पर गौरवान्वित होना चहिये। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा 10 लाख घरों पर तिरंगा फहराएगी।


जिला मीडिया प्रभारी एडवोकेट कपिल सोनी ने बताया कि इससे पूर्व जिला अध्यक्ष आदित्य देवी लाल ने सिरसा पहुंचने पर पार्टी प्रदेश अध्यक्ष व अन्य नेताओं का स्वागत किया। कार्यशाला में प्रदेश महामंत्री एवं विधायक मोहनलाल बड़ौली ने शक्ति केंद्र प्रमुख द्वारा करणीय कार्यों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया व संगठन को बूथ की संरचना करते हुए पन्ना प्रमुख तक ले जाने बारे बताया।

जबकि जिला सिरसा प्रभारी अमरपाल राणा ने केन्द्र व प्रदेश सरकार के आठ साल के कार्यकाल में जनता में आए बदलाव बारे विस्तार से जानकारी दी। वहीं मुख्यमंत्री के पूर्व राजनीतिक सलाहकार जगदीश चोपड़ा व पूर्व विधायक बलकौर सिंह ने हर घर तिरंगा बारे व पूर्व विधायक  व जिला महामंत्री राम चंद कंबोज ने पंचायती राज चुनाव बारे बात रखी। विभिन्न सत्रों की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष आदित्य देवी लाल, प्रदेश मंत्री सुरेंद्र आर्य, जिला महामंत्री अमन चोपड़ा व जिकेश मेहता ने की।

Click to join whatsapp chat click here to check telegram