हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह ने दिया इस्तीफा, जानिए क्या है पूरा मामला?
Haryana Sports Minister Sandeep Singh resigns, know what is the whole matter?

हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पूर्व हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह पर जूनियर महिला कोच ने छेड़छाड़ के संगीन आरोप लगाए हैं। अब संदीप सिंह ने मंत्री पद छोड़ दिया है। उन्होंने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को झूठा करार दिया है।
HARDUM HARYANA NEWS

वहीँ आपको बताते चलें कि चंडीगढ़ पुलिस ने जूनियर महिला कोच की शिकायत के आधार पर संदीप सिंह के खिलाफ सेक्टर 26 में आईपीसी की धारा 354, 354ए, 354बी, 342, 506 के तहत केस दर्ज कर लिया है। इस पुरे मामले में चंडीगढ़ पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
सभी आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए हरियाणा के खेल राजयमंत्री संदीप सिंह ने कहा कि बिना की किसी आधार के एफआईआर दर्ज की है। मुझे बड़ा दुख होता है एक खिलाड़ी होने के नाते जो दूसरों की हेल्प करे, फिर इसके बदले में ऐसे आरोप लगें जिनका कोई आधार ना हो। हर गेम में हरियाणा के खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। हरियाणा इनमें सबसे आगे है। जब से मैंने खेल मंत्री का पदभार हरियाणा में संभाला है, दिन प्रतिदिन हरियाणा बेहतर कर रहा है। इस मामले में मैं ये कहना चाहूंगा कि निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह ने आगे कहा कि मैं निष्पक्ष जांच चाहता हूं क्योंकि मेरी छवि को खराब किया गया है। मैं बहुत छोटी उम्र में ओलंपिक खेला। बहुत छोटी उम्र में भारत की हॉकी टीम का कैप्टन भी बना। बहुत छोटी उम्र में मैंने बहुत से रिकॉर्ड बनाए। राजनीति के अंदर मैं छोटी उम्र में विधायक बना और बाद में मंत्री भी बनाया गया।