हरियाणा पहुंची राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा, देखिये यात्रा का अगले तीन दिनों का रुट
Rahul Gandhi's Bharat Jodo Yatra reaches Haryana, see the route for the next three days

HARDUM HARYANA NEWS
राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो यात्रा के चलते पुरे देश का भ्रमण कर रहे हैं। ऐसे में हरियाणा में आज कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा प्रवेश कर गई है। इस मौके पर कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत किया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा हरियाणा में तीन दिन तक रहेगी। हरियाणा में तीन दिन रहने के बाद 24 दिसंबर की सुबह भारत जोड़ो यात्रा बदरपुर बॉर्डर के जरिए दिल्ली में प्रवेश करेगी।
वहीं इसके बाद उत्तर प्रदेश कवर करने के बाद यात्रा दूसरे चरण में एक बार फिर प्रदेश में प्रवेश करेगी। हालांकि दूसरे फेज का रूट अभी तय नहीं किया गया है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत यात्रा के साथ हैं। यात्रा में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुडा, राज्य कांग्रेस प्रुमख उदयभान शामिल हैं।
22 दिसंबर को भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा दिन गोहाना बॉर्डर से शुरू होगा। राहुल गांधी के साथ प्रदेश कांग्रेस के तमाम नेता गोहाना बॉर्डर से फिरोजपुर नमक तक 14.4 किलोमीटर की पैदल यात्रा करेंगे। यहां विश्राम करने के बाद शाम को घासेड़ा से यात्रा एक बार फिर से शुरू होगी और 13 किलोमीटर चलने के बाद राहुल गांधी सोहना के अंबेडकर चौक पहुंचेंगे। हरियाणा में दूसरे दिन की यात्रा में रात का ठहराव लुखवास में होगा।
यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन 23 दिसंबर को कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत सोहना के वेस्टिन चौक से होगी। यहां से 16 किलोमीटर चलने के बाद यात्रा पाखल पहुंचेगी और यहीं विश्राम होगा। शाम को पाली गांव से यात्रा एक बार फिर चलेगी और 16 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद शाम को बड़खल मोड़ पर पहुंचेगी। यहां भारत जोड़ो यात्रा के तीसरे दिन का समापन होगा।
रात्रि ठहराव के बाद 24 दिसंबर की सुबह यात्रा बदरपुर बॉर्डर से होते हुए दिल्ली में प्रवेश कर जाएगी। बता दें कि दिल्ली और उसके बाद उत्तर प्रदेश कवर करने के बाद भारत जोड़ो यात्रा दूसरे चरण में एक बार फिर हरियाणा में प्रवेश करेगी, हालांकि उसका रूट अभी तय नहीं किया गया है।