logo

हरियाणा में AAP ने किया संगठन का ऐलान, सुशील गुप्ता बने प्रदेश अध्यक्ष, अशोक तंवर को मिली ये जिम्मेदारी

AAP announces organization in Haryana, Sushil Gupta becomes state president, Ashok Tanwar gets this responsibility
आम आदमी पार्टी

हरियाणा में AAP ने किया संगठन का ऐलान, सुशील गुप्ता बने प्रदेश अध्यक्ष, अशोक तंवर को मिली ये जिम्मेदारी

आम आदमी पार्टी ने हरियाणा संगठन का किया ऐलान

राज्यसभा सांसद डॉ सुशील गुप्ता बने आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष

पूर्व पत्रकार अनुराग ढांडा को बने प्रदेश के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट

दिल्ली के बाद के बाद अब हरियाणा की तरफ रुक करेगी आम आदमी पार्टी।  दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल अब हरियाणा में जून महीने के पहले हफ्ते में रैलियों की जल्द ही घोषणा करेंगे । उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा में अध्यक्ष का नाम फाइनल हो चुका है।  अब वह जल्द ही हरियाणा में एक के बाद एक रैलियां निकालेंगे

लेकिन पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल इन दिनों मुंबई दौरे पर हैं। वह केंद्र सरकार के नए अध्याधेश के खिलाफ देशभर के सियासी दलों का समर्थन जुटा रहे हैं। AAP ने हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश, जिला और ब्लाक स्तर पर संगठन भंग कर दिया था। उसी समय से संगठन बनाने की प्रक्रिया चल रही है।

जनवरी में भंग हुआ था संगठन

AAP ने जनवरी 2023 में संगठन का ढांचा भंग करने की घोषणा की थी। पार्टी के नेशनल जनरल सेक्रेटरी संदीप पाठक ने इसका लेटर जारी किया था। उस दौरान पार्टी की ओर से यह दावा किया जा रहा था कि अप्रैल में नए संगठन का ऐलान किया जाएगा, लेकिन संगठन विस्तार के बजाय पार्टी नेताओं ने सदस्यता अभियान शुरू कर दिया। इससे पहले हरियाणा में आप ने मार्च 2022 में संगठन भंग किया था

बूथ लेवल पर होंगी नियुक्तियां

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा ने बताया कि आम आदमी पार्टी का पूरे प्रदेश में नया और मजबूत संगठन तैयार किया जा चुका है। नए संगठन में पहले प्रदेश अध्यक्ष, फिर जोन, जिला, लोकसभा और विधानसभा स्तर पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसके साथ ही पार्टी पूरे प्रदेश में से ग्राम और बूथ स्तर तक नए पदाधिकारियों की घोषणा करेगी।

हरियाणा सहित 4 राज्यों पर फोकस

आप अभी हरियाणा सहित चार राज्यों पर फोकस कर रही है। इन राज्यों में बड़े स्तर पर प्रचार अभियान शुरू किया जाएगा। हरियाणा के अलावा पार्टी राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ पर जोर दे रही है। संभावना है कि जून के पहले हफ्ते से हरियाणा में प्रचार शुरू हो जाएगा। इस दौरान राज्य के बड़े शहरों में रोड शो और रैलियां की जाएंगी। इनकी शुरुआत दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल खुद शुरुआत करेंगे।

हरियाणा पर क्यों AAP का फोकस

हरियाणा में आम आदमी पार्टी की फोकस कुछ खास वजह भी हैं। पहला दिल्ली से लगता हुआ राज्य है। दिल्ली में आप की सेकेंड टर्म की सरकार है। इसके अलावा पड़ोसी राज्य पंजाब में भी आम आदमी पार्टी की सरकार है। यहां भगवंत मान को पार्टी ने मुख्यमंत्री की कमान सौपी है। हाल ही में हुए जालंधर लोकसभा सीट के उपचुनाव पर पार्टी ने जीत दर्ज की है। इस जीत को लेकर पार्टी काफी उत्साहित है।

Click to join whatsapp chat click here to check telegram