logo

ADC राहुल मोदी ने अधिकारियों को दिए योजनाओं व सेवाओं का लाभ तत्परता से नागरिकों को देने के निर्देश

ADC राहुल

फतेहाबाद, 9 फरवरी। फतेहाबाद के नव नियुक्त अतिरिक्त उपायुक्त राहुल मोदी ने लघु सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में एडीसी कार्यालय के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक कर विभिन्न विकास कार्यों, योजनाओं तथा सेवाओं का लाभ तत्परता से नागरिकों को देने के लिए निर्देश दिए। बैठक के दौरान नव नियुक्त एडीसी ने अधिकारियों से परिचय भी प्राप्त किया।

उल्लेखनीय है कि एडीसी राहुल मोदी वर्ष 2020 बैच के आईएएस है। इससे पहले वे बहादुरगढ़ में उपमंडलाधीश के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। इस मौके पर पीओ जगदीश दलाल व इंद्राज सिंह, डीएसओ ओपी इंदौरा, क्रिड लेखाधिकारी सत्य प्रकाश, एपीओ सुनीता रानी, पीए टू एडीसी आदि मौजूद रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
">