logo

PM -कुसुम योजना के तहत 75 प्रतिशत अनुदान पर सोलर वाटर पम्पिंग सिस्टम के लिए आवेदन आमंत्रित

PM -कुसुम योजना

फतेहाबाद, 20 फरवरी। नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग, हरियाणा द्वारा प्रदेश में किसानों को खुशहाल व आत्मनिर्भर बनाने हेतू सोलर वाटर पम्पिंग 75 प्रतिशत अनुदान पर दिए जा रहे हैं ताकि किसानों द्वारा अपने खेतों में सोलर ऊर्जा से सिंचाई करके डीजल बचाया जा सके व फसलों की लागत को कम किया जा सके। इसके साथ-साथ सिंचाई कार्य को दिन के समय में कर सकें।

उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने यह जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (पीएम-कुसुम) के तहत 3 एचपी से 10 एचपी तक के सोलर वाटर पम्पिंग सिस्टम स्थापित करवाने हेतू एक मार्च तक ऑनलाइन आवेदन आमन्त्रित किए गए हैं। इच्छुक किसान 20 फरवरी से सरल हरियाणा पोर्टल के माध्यम से अपने आवेदन ऑनलाइन कर सकते हैं। 

आवेदन करने वाले किसानों को अपने खेत में बोर करवा कर देना होगा। इसके साथ ही आवेदक के परिवार के नाम पर पहले कोई सोलर पम्प या बिजली आधारित पम्प न लगा हो। आवेदक के नाम पर कृषि भूमि होना अनिवार्य है। बिजली आधारित कनेक्शन के लिए प्राथमिकता दी जाएगी, बशर्ते उनको मौजूदा बिजली कनेक्शन का समर्पण करना होगा। नियमों की जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग, हरियाणा की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट हरेडा डॉट जीओवी डॉट आईएन पर लॉगिन अथवा लघु सचिवालय के द्वितीय तल पर स्थित अक्षय ऊर्जा विभाग कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस के दौरान सुबह 9 बजे से सायं 5 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
">