बहुजन समाज पार्टी द्वारा निकाली जा रही संविधान बचाओ सत्ता प्राप्ति संकल्प यात्रा सिरसा पहुंची
और स्थानीय अम्बेडकर चौक पर यात्रा का भव्य स्वागत हुआ। इस सिलसिले में जानकारी देते हुए बसपा जिलाध्यक्ष भूषण बरोड़, जिला प्रभारी प्रेम राठी ने बताया कि राष्ट्रीय कोर्डिनेटर आकाश आनंद, केंद्रीय प्रभारी रणधीर बैनीवाल, कुलदीप बलियान, प्रदेशाध्यक्ष राजवीर सोलंकी की अगुवाई यात्रा सिरसा पहुंची।
सर्वप्रथम डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर मार्ल्यापण किया गया। तत्पश्चात संविधान बचाने को लेकर संदेश दिया गया। प्रदेशाध्यक्ष राजवीर सोलंकी ने कहा कि यात्रा प्रदेश के सभी लोकसभा क्षेत्रों में जा रही है। इसी कड़ी में सिरसा पहुंची थी और यहां लोगों का अपार प्यार एवं समर्थन मिला है। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी जनता को समर्पित राजनीतिक पार्टी है और यह संविधान बचाने की लड़ाई हैं इसमें सभी की आहुति अनिवार्य है।
राजवीर ने कहा कि लोकसभा चुनावों को लेकर बसपा पूरी तरह से तैयार है और इस बार सत्ता परिवर्तन होगा, क्योंकि मौजूदा गठबंधन सरकार से सभी दुखी है। किसानोंं पर लाठियां चलाई जा रही है, हर वर्ग धरने पर है। इस मौके पर प्रदेश सचिव लीलूराम आसाखेड़ा, जिला प्रभारी धर्मपाल माखोसरानी, पुष्पेंद्र शास्त्री, राकेश परोचा, मुकेश नागर, जिला महासचिव कार्तिक मेहरा, जिला कोषाध्यक्ष विजय जलौहा, जिला उप प्रधान रवि पनिहारी, डॉ. बंसीलाल दहिया, आसाराम भगत, नारायण दास सोलंकी, गुरदीप सिंह कंबोज, लीला कृष्ण, सुभाष चंद्र, जसवंत सिंह, प्रदीप कागदाना इत्यादि मौजूद थे।
.png)