Big Breaking - हरियाणा के CM दे सकते है मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, हरियाणा को मिलेगा नया मुख्यमंत्री
हरियाणा न्यूज: हरियाणा में लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी और जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) गठबंधन टूटने की कगार पर है. माना जा रहा है कि गठबंधन टूटने की वजह लोकसभा सीटों के बंटवारे पर सहमति नहीं बन पाना है।
जेजेपी हरियाणा में 1 से 2 लोकसभा सीटें चाह रही थी जबकि बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश संगठन सभी 10 सीटों पर खुद चुनाव लड़ने के पक्ष में है. जेजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने सोमवार को दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की.
फिर सीएम मनोहर लाल खट्टर ने रात में आपात बैठक बुलाई. सरकार को समर्थन दे रहे निर्दलीय विधायकों के साथ पार्टी के सभी मंत्रियों और विधायकों को भी आमंत्रित किया गया था. रात की बैठक के बाद सीएम खट्टर ने मंगलवार सुबह 11 बजे फिर सभी मंत्रियों और विधायकों को बुलाया.
इस बीच जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला पार्टी नेताओं और विधायकों से मुलाकात कर रहे हैं. बीजेपी के आक्रामक रुख को देखते हुए डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने दिल्ली में डेरा डाल दिया है. उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह से मिलने का समय मांगा है. हरियाणा में सियासी घमासान के बीच राजभवन भी अलर्ट पर है.
एक हजार लोगों के लिए दोपहर के भोजन की व्यवस्था की गयी है. सूत्रों के मुताबिक राज्य सरकार में एक वरिष्ठ नेता इस्तीफा दे सकते हैं. इसके बाद नए लोगों को सरकार में शामिल किया जा सकता है।
.png)