logo

हरियाणा में बदलाव का समय बीजेपी हरियाणा की जनता को गुमराह नहीं कर सकती – सैलजा

पिछले साढ़े 9 साल से भाजपा जनता को गुमराह करती आ रही है वंही साढ़े चार साल हरियाणा की जनता की आंखों में धूल झोंकने के बाद यदि भाजपा यह सोच रही हैं कि जनता सब भूल जाएगी तो यह उनका भ्रम है।
ss
सैलजा ने कहा कि आने वाले चुनाव में भाजपा का यह भ्रम भी टूट जाएगा।

हरियाणा में बदलाव का समय बीजेपी हरियाणा की जनता को गुमराह नहीं कर सकती – सैलजा 

चंडीगढ़ 12 मार्च 

कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं उत्तराखंड प्रभारी कुमारी सैलजा ने मीडिया में जारी एक बयान में कहा कि भाजपा सरकार दमनकारी नीतियों को देखते हुए जनता पूर्ण रूप से बदलाव का मन बना चुकी है और वर्तमान परिस्थितियों से यह स्पष्ट हो गया है कि यह एक बदलाव का समय है।

पिछले साढ़े 9 साल से भाजपा जनता को गुमराह करती आ रही है वंही साढ़े चार साल हरियाणा की जनता की आंखों में धूल झोंकने के बाद यदि भाजपा यह सोच रही हैं कि जनता सब भूल जाएगी तो यह उनका भ्रम है। सैलजा ने कहा कि आने वाले चुनाव में भाजपा का यह भ्रम भी टूट जाएगा। सैलजा ने कहा कि बीजेपी-जेजेपी द्वारा संयुक्त रूप से पुनः जनता को परेशान करने का असफल प्रयास किया जा रहा है जो कतई सफल नही होगा।

पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा ने कहा कि आने वाले चुनाव में हरियाणा की जनता कांग्रेस की सरकार चुनेगी, क्योंकि कांग्रेस गरीब वर्ग, कमेरे एवं पिछड़े वर्ग और महिलाओं के हक की लड़ाई लड़ रही है। कांग्रेस की यह संघर्ष न्याय और लोकतांत्रिक व्यवस्था के संरक्षण के लिए है।

भाजपा के शासनकाल में जिस प्रकार देश प्रदेश में बेरोजगारी बड़ी है उसके लिए कांग्रेस द्वारा विशेष रूप से काम किया जाएगा क्योंकि कांग्रेस की यह लड़ाई बेरोजगार युवाओं को उनका हक वापिस दिलवाने की है। सैलजा ने कहा कि जब तक आम जनता को न्याय नहीं मिलेगा यह संघर्ष इसी प्रकार जारी रहेगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
">