logo

रोहतक में भाजपा ने हरियाणा में 50 लाख नए सदस्य बनाने की रणनीति को दिया अंतिम रूप

रोहतक में भाजपा

सदस्यता अभियान के लिए रोहतक में हुई भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम, प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया, प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने संगठन के बारे में दी विस्तार से जानकारी

रोहतक, 26 अक्टूबर। भाजपा ने 50 लाख नए सदस्य बनाने के लिए शनिवार को अपनी रणनीति को रोहतक में अंतिम रूप दिया। इसके लिए आज पार्टी कार्यालय ‘‘मंगल कमल’’ में प्रदेश भर के पदाधिकारियों की एक कार्यशाला रखी गई, जिसमें सदस्यता अभियान को कैसे आगे बढ़ाया जाए यह तय किया गया। बड़ी बात यह है कि कार्यशाला में हर बूथ पर 250 नए सदस्य बनाने का लक्ष्य बूथ पर रहने वाले पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को दिया गया। नए सदस्य बनाने की कार्य योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बडौली की अध्यक्षता में हुई कार्यशाला में राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम, राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़, प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा व कैबिनेट मंत्री समेत तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे। 

संगठन को बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक और अधिक मजबूत करना ही लक्ष्य : दुष्यंत गौतम

आज की कार्यशाला में राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम ने संगठन के गठन की प्रक्रिया व सक्रिय कार्यकर्ता बनाने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने संगठन के चुनाव और नियुक्तियों के बारे में भी बताया। राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि हरियाणा में भाजपा ने 50 लाख नए सदस्य बनाने का जो लक्ष्य रखा है उन्हें पूरा विश्वास है कि कार्यकर्ता इसको पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा में संगठन को बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि हमारा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है और देश लगातार विकास की राह पर तेजी से बढ़े इसके लिए हमें प्रयास करना है। 

भाजपा के संगठन में विचारधारा का बड़ा महत्व : डा. सतीश पूनिया 

प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया ने कार्यशाला में भाजपा की विचारधारा के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा के संगठन में विचारधारा का बड़ा महत्व है। कार्यकर्ताओं के बल, पार्टी के संविधान और परम्परा पर भाजपा का संगठन चलता है। पार्टी की सदस्यता ही संगठन की नींव है। भाजपा की सोच के बारे में डा. पूनिया ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा ने हरियाणा में पांच सीटें जीती और कांग्रेस पार्टी पांच सीटें हारी। उन्होंने कहा कि हमें सदैव सकारात्मक सोच के साथ रहना चाहिए। 
डा. पूनिया ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता हर प्रकार के माहौल में लड़ना जानते हैं। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में जो नेरेटिव सैट किया उसे हमारे कार्यकर्ताओं ने ध्वस्त किया और हम तीसरी बार सरकार बनाने में सफल हुए। भाजपा की लगातार जीत से हरियाणा में यह सकारात्मक मैसेज गया है कि हरियाणा के लोगों का भला और विकास भाजपा ही कर सकती है। लोग समझ चुके हैं कि मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में हरियाणा आगे बढ़ेगा। प्रधानमंत्री मोदी की नीतियां, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कुशल संगठनात्मक कौशल, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति ही देश को आगे ले जा सकती है। 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
">