logo

हरियाणा में BJP को 8, Congress के लिए 2 लोकसभा सीट मिलने का अनुमान

हरियाणा


2024 चुनावी साल है। कुछ महीनों में ही पूरे देश में लोकसभा चुनाव होने है, जल्द ही आचार संहिता भी लग सकती है। उससे पहले इंडिया टुडे सर्वे लेकर आया है, जिसमें देश की जनता का मिजाज भांपने की कोशिश की गई कि अगर आज लोकसभा चुनाव हो जाएं तो किस पार्टी को कितनी सीटें मिलेंगी और वोट प्रतिशत कितना होगा। सर्वे में देश की सभी लोकसभा सीटों को शामिल किया गया है। इस सर्वे में करीब 35 से 38 हजार लोगों से बात की गई है, जिसके आधार पर वोट प्रतिशत और पार्टियों को मिलने वाली सीटों की संख्या बताई गई है। 

सर्वे के मुताबिक बीजेपी को 10 सीटों में से 8 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं। वहीं सीटें जो भाजपा ने गंवाई है वो कांग्रेस की झोली में डलती नजर आ रही है। यानि कांग्रेस को दो सीटों का फायदा हो सकता है। गौरतलब है कि कांग्रेस को पिछले चुनाव में कोई सीट नहीं मिली थी। 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
">