logo

गांव चलो अभियान के तहत घर-घर संपर्क साधेगी भाजपा: अमन चौपड़ा

गांव चलो

सिरसा। मिशन-2024 में जुटी भाजपा अब गांवों की गलियारों से संगठन को मजबूत आधार देने में जुट गई है। अभियानों और योजनाओं के माध्यम से आम जन तक पहुंचने की मुहिम में अब गांव चलो अभियान शुरू किया गया है। सात फरवरी से शुरू हुआ अभियान 11 तक चलेगा।

 इसी कड़ी में गांव चलो अभियान के तहत गांव चक्कां मंडल के गांव मम्मडख़ेड़ा में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बतौर मुख्यातिथि जिला महामंत्री भाजपा अमन चौपड़ा ने शिरकत की। अमन चौपड़ा ने बताया कि चक्कां मंडल में बचेर, मम्मडख़ेड़, केहरवाला, सादेवाला, सेनपाल कोठा, नथोर, भूना, मेहनाखेड़ा, घोड़ांवाली, गिंदड़ा, बणी, बाहिया, ढुडियांवाली, खाजाखेड़ा सहित अन्य कई गांव आते हैं। उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव से पहले गांव चलो अभियान चलाया जा रहा है। गांवों में बूथ संयोजक व बूथ प्रवासी कार्यकर्ता बनाए जाएंगे। प्रवासी कार्यकर्ता ग्रामीणों को सरकार के 10 वर्षों में गरीब कल्याण, महिला सशक्तीकरण आदि योजनाओं के बारे में अवगत कराएंगे। चोपड़ा ने बताया कि प्रवासी कार्यकर्ता गांव में घर-घर जाकर सरकार के ओर से किए गए कार्यों को लोगों तक पहुंचाएंगे। उन्होंने बताया कि 7 फरवरी से 11 फरवरी तक चलने वाले अभियान में एक गांव में एक प्रभारी 24 घंटे रहकर कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत कर डाटा एकत्रित करेंगे।

 इसके अलावा अभियान में बूथ कमेटी की रिपोर्ट, वोटर से मुलाकात, सामाजिक संरचना में गांव की राजनीतिक स्थिति, शासन की योजनाओं के प्रति लोगों की प्रतिक्रिया, मन की बात प्रसारण कार्यक्रम, चुनावी प्रचार-प्रसार के तौर-तरीके, स्थानीय जनप्रतिनिधि में भाजपा की संख्या का आंकलन करेंगे। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष चक्कां बलदेव बैनीवाल, बुधराम शर्मा, धर्मपाल, सुनील, देवेंद्र कंबोज सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
">