पूर्व सीएम हुड्डा के पूर्व प्रधान सचिव के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल
Updated: Feb 10, 2024, 08:06 IST
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के पूर्व प्रधान सचिव मुरारी लाल तायल के खिलाफ वीरवार को सी.बी.आई. ने पंचकूला की विशेष अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया। बता दें कि 2017 में सी.बी.आई. ने मुरारी लाल तायल और परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
सी.बी.आई. ने सेवानिवृत्त आई.ए., एस. अधिकारी मुरारी लाल तायल के खिलाफ कथित तौर पर 14 करोड़ रुपए की संपत्ति अर्जित करने के मामले में आरोप पत्र दाखिल किया है। आरोप पत्र में सी.बी. आई. ने आरोप लगाया कि तायल, उनकी पत्नी सविता और बेटे कार्तिक ने 2006-14 के दौरान 14.06 करोड़ रुपए की संपति अर्जित की। यह उनकी आय के वैध स्रोतों से 81.11% अधिक है।
WhatsApp
Group
Join Now
Telegram
Group
Join Now
">
.png)