logo

गांव झूटीखेड़ा में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन, हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड के चेयरमैन आदित्य देवीलाल चौटाला ने बतौर मुख्यातिथि की शिरकत

dfg

डबवाली, 4 फरवरी।
डबवाली विधानसभा के गांव झूटीखेड़ा में आयोजित 5 दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड के चेयरमैन आदित्य देवीलाल चौटाला बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। ग्रामीणों व युवा क्रिकेट क्लब झूटीखेड़ा ने चेयरमैन आदित्य देवीलाल को स्वागत किया और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। 

चेयरमैन आदित्य देवीलाल ने ग्रामीणों व खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि खेलों के माध्यम से ही युवा नशे से दूर रह सकता है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मेरे व अन्य सामाजिक संस्थानो के आग्रह पर डबवाली को पुलिस जिला घोषित किया ताकि नशे का कारोबार करने वाले लोगों को कानून के माध्यम से रोका जा सके। उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से भी नशे को रोका जा सकता है ताकि युवा नशे की तरफ न मुड़कर खेलों की तरफ मुड़ जाए।

उन्होंने गांव झुट्टीखेड़ा की पंचायत एवं गांव के युवा क्रिकेट क्लब की भी इस आयोजन के लिए प्रशंशा की। उन्होंने खेलों व खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए अपने कोष से 21 हजार का सहयोग भी युवा क्लब को दिया। उन्हने युवा खिलाडि़यों से कहा कि उन्हें जब भी खेल से सम्बंधित कोई आवश्यकता हो तो उन्हें बताएं, उनके द्वारा उनकी खेलों को बढावा देने की हरसंभव कोशिश की जाएगी। उन्होंने कहा कि वह स्वंम एक खिलाड़ी रहे हैं और खेल का जीवन में क्या महत्व है उसको भलि भांति समझते हैं। 

इस अवसर पर गांव झूट्टीखेड़ा के सरपंच शीला, भाजपा मंडल महामंत्री सीताराम छपौला, प्रवीण भादू, ग्राम सेवक ओमप्रकाश टांक, पंचायत पंच भोम तरड़, पंच कुलदीप सहारण, विजय गोदारा, डा.बीरबल शर्मा आदि भी मौजूद रहे।


 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
">