logo

एक सप्ताह के भीतर निर्माण सामग्री का मूल्य करें निर्धारित, डीसी की अध्यक्षता में विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

jnhui

रोहतक, 6 फरवरी : जिला में विकास एवं पंचायत विभाग द्वारा विभिन्न स्कीमों के तहत करवाएं जा रहे विकास कार्यों को लेकर उपायुक्त अजय कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में उपायुक्त ने निर्धारित समय अवधि में विकास कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजपाल चहल ने विभाग की अलग-अलग स्कीमों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने निर्माण सामग्री के मूल्य निर्धारण करने, जेम पोर्टल पर खरीद, स्वामित्व योजना, विश्वकर्मा योजना, मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाएं, सीएम विंडो व जनसंवाद आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। 

उपायुक्त अजय कुमार ने जिला परिषद, पंचायत समितियों व ग्राम पंचायतों के लंबित विकास कार्यों को पूरा करवाने के लिए समय सीमा निर्धारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला परिषद के कार्यकारी अभियंता व पंचायती राज विभाग के कार्यकारी अभियंता को निर्देश जारी करते हुए कहा कि निर्माण सामग्री के मूल्य निर्धारण करने की समूची कार्रवाई एक सप्ताह के भीतर पूर्ण करके रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

बैठक में जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजपाल चहल, उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनीष मलिक, जिला परिषद के कार्यकारी अभियंता गजेंद्र, पंचायती राज के कार्यकारी अभियंता नवीन गोयत सहित जिला के सभी खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, उपमंडल अधिकारी तथा खंडों के समाज शिक्षा एवं पंचायत अधिकारी उपस्थित रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now