डिंग थाना पुलिस ने 79,840 रुपए की जुआ- राशि सहित दो लोगों को दबोचा
सिरसा ---- पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण के दिशा-निर्देशानुशार जुआ व सट्टा खाई वाली करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला की डिग थाना पुलिस ने गश्त व चेकिंग के दौरान महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर गांव शेरपुरा क्षेत्र से 79,840 रूपए की जुआ राशि के सहित दो लोगों को काबू किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए डिंग थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान विजेंद्र सिंह पुत्र महेंद्र सिंह निवासी गांव साहूवाला द्वितीय व मनदीप कुमार पुत्र पृथ्वीराज निवासी गांव बणी नंबर 2 जिला सिरसा के रूप में हुई है ।
थाना प्रभारी ने बताया कि डिंग थाना की एक पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान गांव शेरपुरा क्षेत्र में मौजूद थी । उन्होंने बताया कि इसी दौरान पुलिस पार्टी को सूचना मिली कि कुछ लोग गांव में सार्वजनिक स्थल पर जुआ खेल रहे हैं ।थाना प्रभारी ने बताया कि इस सूचना को पाकर पुलिस टीम ने उक्त स्थान पर दबिश देकर जुआ खेल रहे दो लोगों को 79,840 रूपए की जुआ राशि व ताश के पत्तों सहित काबू कर लिया । उन्होंने बताया कि पकड़े गए युवकों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत डिंग थाना में अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
.png)