logo

बिजली उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम की बैठक 9 फरवरी को रोहतक में हल करवाये अपनी समस्याएं

बिजली

झज्जर, 06 फरवरी।  बिजली निगम के रोहतक स्थित राजीव गांधी विद्युत सदन में
शुक्रवार 9 फरवरी को  उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) जोनल फोरम के चेयरमैन की अध्यक्षता में उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम की बैठक का आयोजन किया जाएगा। यह बैठक 9 फरवरी को सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक होगी।

अधीक्षण अभियंता यशबीर सिंह ने बताया कि बैठक में जिला झज्जर से संबंधित (बिजली चोरी को छोड़कर)बिजली व बिलों से संबंधित मामलों की सुनवाई होगी। उन्होंने यह भी बताया कि जोनल उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच रेगुलेशन 2.8.2. के अनुसार प्रत्येक मामले में एक लाख रूपए से अधिक और तीन लाख रूपए तक की राशि के वित्तीय विवादों की भी सुनवाई करेगा। यदि कोई उपभोक्ता अपने परिवाद को लेकर कार्यकारी अभियंता या एसडीओ की कार्यवाही से संतुष्ट न हो तो वह चेयरमैन, जोनल सीजीआरएफ रोहतक के समक्ष अपनी बात रख सकता है। उन्होंने बताया कि फोरम में उपभोक्ता की बिजली से जुड़ी समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now