logo

राजकीय महाविद्यालय, भोडिया खेड़ा में निवेश के प्रति जागरूकता विषय पर विस्तार व्याख्यान का आयोजन

राजकीय महाविद्यालय

फतेहाबाद, 9 फरवरी। चौधरी मनीराम गोदारा राजकीय महिला महाविद्यालय, भोडिया खेड़ा में कैरियर गाइडेंस एवं प्लेसमेंट सेल के तत्वावधान में निवेश के प्रति जागरूकता विषय पर विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया।

इस व्याख्यान के वक्ता विक्रमजीत सिंह ने बताया कि महिलाओं के लिए निवेश की जानकारी और भी अधिक महत्वपूर्ण है। उन्होंने सरल शब्दों में छात्राओं को निवेश का अर्थ समझाया व छात्राओं में निवेश के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए आज के समय में निवेश की बढ़ती हुई आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने यह भी बताया कि निवेश समय के अनुसार किस प्रकार परिवर्तित हुआ है व किस प्रकार निवेश के माध्यम भी बढ़े हैं। उन्होंने निवेश से जुड़े अनेक मूल्यवान सुझाव छात्राओं के सामने प्रस्तुत किए। उन्होंने एसआईपी, म्यूचुअल फंड्स जैसे कई विषयों पर छात्राओं से चर्चा की। छात्राओं के संशयों को दूर करते हुए उनके प्रश्नों के उत्तर दिए व छात्राओं को विश्वास दिलाया कि वह इस विषय पर किसी भी तरह की जानकारी देने के लिए हमेशा तत्पर हैं।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश मेहता ने छात्राओं को बचत करने के फायदे बताते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की विपरीत स्थितियों में बचत हमें संकट से निकाल सकती है। इस दौरान सेल के प्रभारी डॉ. मोहिंदर कुमार ने विक्रमजीत सिंह का स्वागत करते हुए छात्राओं को विस्तार व्याख्यान के विषय से अवगत कराया। इस अवसर पर असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. पूजा, डॉ. कविता, डॉ. शिल्पा, डॉ. रीटा, डॉ. सोनू राम, डॉ. रीटा, पवन कुमार, प्रीति, रमन व अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
">