logo

सिरसा के गांव बेगू में गोबिंद हत्याकांड में हुआ बड़ा खुलासा, फतेहाबाद निवासी प्रेमिका ने की थी तेजधार हथियार से हत्या

सिरसा

सिरसा जिले गांव बेगू में सोमवार रात को हुई युवक की हत्या मामले में गुरुवार को पुलिस ने बड़ा खुलासा किया। युवक की तेजधार हथियार से हत्या फतेहाबाद में रहने वाली उसकी प्रेमिका ने की थी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। 

सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुखदेव का कहना है कि आरोपी महिला को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। रिमांड के दौरान जिस दातर से हत्या की गई थी, वह बरामद किया जाना है। सदर थाना प्रभारी सुखदेव का कहना है कि गांव बेगू निवासी 22 वर्षीय गोबिंद का फतेहाबाद की हंस कॉलोनी निवासी कृष्णा के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। कृष्णा शादीशुदा है और दो बच्चों की मां है। 

सोमवार को गोबिंद का पिता बलविंदर सिंह उसे पशुओं की रखवाली के लिए नोहरे में सोने के लिए बोलकर गया था। बलविंदर रात को खेतों में पानी लगाने चला गया तो पीछे से गोबिंद ने कृष्णा को बुला लिया। पुलिस के मुताबिक देर रात 2 बजे गोबिंद सोया हुआ था तो कृष्णा ने दातर से उसपर ताबड़तोड़ वार करके उसकी हत्या कर दी। इसके बाद वह देर रात ही सिरसा बस स्टैंड पहुंची और तीन बजे दिल्ली जाने वाली बस पर सवार होकर फतेहाबाद पहुंच गई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
">