logo

Haryana : हरियाणा के चरखी दादरी में शख्स ने बेटी-दामाद को मारी गोलियां, घर से भाग कर दोनों ने 6 महीने पहले की थी लव-मैरिज

Haryana
 


Haryana :  चरखी दादरी में एक शख्स ने अपनी ही बेटी और दामाद को गोलियां मार दी है। दोनों ने 6 महीने पहले प्रेम विवाह किया था। जिसके चलते लड़की का पिता इस प्रेम विवाह से नाराज था और उसने भांजे व अन्य लोगों के साथ मिलकर पहले दामाद के कंधे में गोली मारी और फिर बेटी को गोलियों से छलनी कर दिया। 

युवक-युवती अलग-अलग गांव के रहने वाले हैं। बौंदकलां थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी पिता अपने भांजे और अन्य साथियों के साथ फरार है।

बौंदकलां थाना क्षेत्र के गांव ऊण निवासी करीब 25 वर्षीय युवक ने एक दूसरे गांव की लड़की से मई महीने में प्रेम विवाह किया था। उनके विवाह से लड़की के परिजन खफा थे। 

शादी के बारद युवती अपने पति के साथ रह रही थी। मंगलवार शाम युवती का पिता अपने भांजे और अन्य साथियों के साथ बेटी की ससुराल पहुंचा। उसने बेटी को जबरन ले जाने का प्रयास किया तो युवक ने इसका विरोध किया। जिसके चलते युवक के कंधे पर गोली मार दी गई।

व्यक्ति इसके बाद अपनी बेटी को भी साथ ले गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम अलर्ट हो गई। व्यक्ति ने अपने गांव के पास जाकर बेटी को 5-6 गोलियां मार दी। बाद में लड़की व उसके पति को इलाज के लिए रोहतक पीजीआई ले जा गया।
 

Click to join whatsapp chat click here to check telegram