logo

Haryana : हरियाणा के नूंह मे मीट फैक्ट्री मे गैस लीक, 18 महिलाएं हुई बेहोश, हालात गंभीर

news
 

Haryana : हरियाणा के नूंह जिले में बीती रात मीट फैक्टरी में नाइट्रोजन गैस लीक हो गई। जिससे फैक्ट्री में काम कर रही 18 महिलाएं चपेट में आकर बेहोश हो गई। उनको नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। कई महिलाओ की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे को लेकर पुलिस- प्रशासन अपनी जांच कर रही है। 

यह हादसा नगीना के मांडीखेड़ा में स्थित मीट फैक्ट्री में हुआ है। यहां पर अल नवेद एग्रो फूड के कोल्ड स्टोर की गैस लीक हो गई। यहां पर महिला काम कर रही थी। गैस लीक होने के कुछ समय बाद सभी महिलाएं बेहोशी की हालत में जमीन पर गिरने लगी। इसके बाद फैक्ट्री मे हड़कंप मच गया। वहां पर मौजूद लोगों ने तुरंत सभी महिलाओं को नागरिक अस्पताल मांडीखेड़ा पहुंचाया।

कई महिलाओं की हालत काम गंभीर बताई जा रही है। लोगों की माने तो लापरवाही के कारण ये हादसा हुआ है। अस्पताल में उप सिविल सर्जन नूंह डॉ सर्वजीत कुमार ने कहा कि मांडीखेड़ा की मीट फैक्ट्री में गैस लीक होने से चपेट में आयी महिलाओं का इलाज किया जा रहा है। 18 महिलाओं को अस्पताल में दाखिल कराया गया था।

Click to join whatsapp chat click here to check telegram