खट्टर सरकार का बड़ा ऐलान, हरियाणा में सभी विभागों का डेटा होगा ऑनलाइन, देखें पूरी रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा ने आज डिजिटल युग में नई ऊंचाइयों को छुआ जब मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान घोषणा की कि सभी विभागों के रिकॉर्ड को डिजिटल किया जाएगा। इसके लिए मुख्यालय और जिला स्तर पर डिजिटल रिकॉर्ड रूम स्थापित किये जायेंगे.
यदि आवश्यक हुआ तो मौजूदा बजट 2024-25 के अतिरिक्त, आगामी अनुपूरक बजट अनुमानों में इस व्यवस्था के लिए बजटीय प्रावधान किया जाएगा। मनोहर लाल ने कहा कि सरकार ने राजस्व विभाग के रिकॉर्ड को डिजिटल करने की शुरुआत कैथल जिले से की थी और आज पूरे विभाग का रिकॉर्ड डिजिटल हो गया है
ई-असेंबली के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाते हुए, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञान चंद गुप्ता ने विधानसभा के पूरे रिकॉर्ड को डिजिटल बनाने की एक बड़ी पहल की है। इसी उद्देश्य से विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता ने आज सदन को संबोधित किया
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर, उप मुख्यमंत्री दुष्यन्त चौटाला, विपक्ष के नेता भूपेन्द्र सिंह हुडडा और विधानसभा उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा ने डिजिटल लेजिस्लेटिव बिजनेस मॉड्यूल लॉन्च किया जो विधानसभा की वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि अभिलेखों के डिजिटलीकरण से इसका अच्छा उपयोग होगा और आवश्यकता पड़ने पर देखा जा सकेगा।
.png)