logo

हरियाणा के CM ने की बड़ी घोषणा, हरियाणा में झुग्गी झोपड़ी में रहने वालों को मिलेगा फ्लैट

हरियाणा

पंचकूला के सेक्टर एक खड़क मंगोली में सरकार द्वारा सभी झुग्गी-झोपड़ियों को हटाकर फ्लैट बनाए जाएंगे। इसमें रहने वाले लोगों को कुछ पैसा देना होगा और सरकार कुछ देगी। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने सोमवार को इस कड़ी में जाकर इस काम का निरीक्षण किया।

खड़क मंगोली में बनेंगे फ्लैट

पंचकूला क्षेत्र में सभी झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वालों के पुनर्वास के लिए एक खड़क मंगोली में एक मरला फ्लैट बनाया जाएगा। इस अवसर पर मनोहर लाल ने बताया कि पंचकूला के खड़क मंगोली, इंदिरा कॉलोनी और राजीव कॉलोनी में लगभग 7500 लोग झुग्गी-झोपड़िया में रहते हैं। इन सभी के लिए सरकार फ्लैट्स बनाएगी। CM ने इससे पहले चंडीगढ़ के पुनर्वास कार्यक्रम के तहत धनास और मलोया में बनने वाले फ्लैट्स का भी निरीक्षण किया था। CM ने स्थानीय लोगों और अधिकारियों से बातचीत की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके आसपास घग्गर नदी बहती है, इसलिए इसे आगे नहीं बढ़ाया जाना चाहिए।

बजट पर बोले सीएम

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका आज का दौरा हरियाणा के आगामी बजट से संबंधित है। उनका कहना था कि हमारी सरकार भी गरीबों को सुविधायुक्त घर देने में लगी है। नोहर लाल ने कहा कि हमारी सरकार लोकहित और अंत्योदय की बात करती है, इसलिए भाजपा ही हरियाणा में १० में १० लोकसभा सीटें जीतेगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
">