logo

Big Breaking : हरियाणा में पति और तीन बच्चों का मर्डर कर पत्नी फरार, जहर पिलाकर मासूमों को दी दर्दनाक मौत, पति फंदे पर लटका मिला

BIG

-

हरियाणा के नूंह जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने पति और तीन मासूम बच्चों को मौत के घाट उतार दिया और खुद फरार हो गई। पति का शव जहां फांसी के फंदे पर लटका मिला तो वहीं मासूमों को जहर पिलाकर दर्दनाक मौत दी गई थी। एक साथ चार लोगों की हत्या से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। परिवार के लोगों ने ही आरोप लगाया है कि महिला ने ही अपने पति और बच्चों को मारा है। 


नूंह के गांव गांगोली में हुई शुक्रवार रात की इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हर किसी की जुबां पर बस इसी घटना का जिक्र है। हुआ यूं कि शनिवार सुबह परिजन उठे तो 34 वर्षीय जीत सिंह उर्फ जीतन फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने बैड पर लेटे बच्चों को संभाला तो वह भी बैड पर मरे पड़े थे। 

जीत सिंह उर्फ जीतन का बेटा 12 साल का खिलाड़ी, 10 साल की राधिका और सात साल का प्रियांशु मृत हालत में पाए गए। बच्चों को जहर देकर मारा गया था। मृतक जीत सिंह की पत्नी और बच्चों की मां जिसका नाम मीना बताया जा रहा है, वह घर पर नहीं मिली। 


गांगोली में एक साथ 4 लोगों की मौत की सूचना मिलते ही रोजकामेव थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मौके पर छानबीन शुरू की। फोरेंसिक की टीम को भी बुलाया गया। बाद में चारों शवों को नूंह सीएचसी में पहुंचाया गया। परिजन की मानें तो महिला मीना को ही इन चारों मौतों का जिम्मेदार बताया जा रहा है। 

पुलिस को मिली शुरूआती जानकारी के अनुसार जीत सिंह उर्फ जीतन और उसकी पति मीना के बीच अक्सर झगड़ा होता रहा था। मीना कई-कई दिनों तक घर से गायब रहती। इसके चलते जीत व परिजनों को उसके चरित्र पर शक था। इस बारे में महिला के मायके को भी बताया गया था, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। 


रोजकामेव के डीएसपी जितेन्द्र राणा ने बताया कि गांगोली गांव में एक व्यक्ति और उनके 3 बच्चों की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस फिलहाल जांच में जुटी हुई है। पत्नी घर पर नहीं मिली है। परिजनों की ओर से शिकायत मिलते ही केस दर्ज किया जाएगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now