logo

हरियाणा के करनाल में पति की दरिंदगी, पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाला डंडा

news


हरियाणा के करनाल जिले के असंध में एक विवाहित महिला के साथ उसके पति द्वारा दरिंदगी का मामला सामने आया है। पति ने हैवानियत की सारी हदों को क्रॉस करते हुए उसके प्राइवेट पार्ट में डंडा डाल दिया। इसके बाद उसके सास-ससुर ने उसे पीटा और उसके मायके वालों के साथ भी मारपीट की। मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। 

पुलिस को दी शिकायत में पीडि़ता ने बताया कि  उसकी शादी करीब 9 साल पहले हुई थी। 9 साल में उसके तीन बच्चे हुए। शादी के बाद से ही उसके साथ मारपीट होती रही है। वह ससुराल पक्ष की प्रताड़ना को हमेशा सहती आई है, लेकिन बीती 8 सितम्बर को प्रताड़ना की हदें पार कर दी गई।

पीड़िता का आरोप है कि उसका पति शराब पीता है और इस दिन भी वह शराब पीकर आया। जिसने अपने मां बाप के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की। इस दौरान पति ने उसके गुप्तांग में डंडा डाल दिया, जबकि सास ससुर बुरी तरह से मारपीट करते रहे।


पीड़िता ने अपने साथ हुई दरिंदगी व मारपीट की बात अपने मायके वालों को बताई। जिसके बाद उसके मायके वाले उसके ससुराल पहुंच गए। ससुराल पक्ष ने मायके वालों के साथ भी अभद्रता की। जिसके बाद पीड़िता अपने मायके आ गई।

पीड़िता का आरोप है कि पति व उसके साथ एक अज्ञात महिला ने उसके पास फोन किया। फोन पर ही पति ने उसे गालियां दी व जान से मारने की धमकी दी। जिससे वह डरी सहमी हुई है। पीड़िता के मुताबिक उसका पति उसके साथ कोई भी वारदात कर सकता है। पुलिस से कानूनी कार्रवाई की मांग की है।।

पीड़िता की शिकायत को पुलिस ने भी गंभीरता से लिया है। जांच अधिकारी श्री भगवान ने बताया है कि शिकायत के आधार पर आरोपी पति, सास ससुर व एक अन्य महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
">