logo

Haryana News जींद विधायक डॉ कृष्ण मिढ़ा ने किया 1 करोड़ 75 लाख के विकास कार्यों का शिलान्यास

Haryana

जींद 9 फरवरी  भाजपा द्वारा शुक्रवार से गांव चलो अभियान की शुरूआत की गई है। अभियान के तहत जींद के भाजपा विधायक डा. कृष्ण मिड्ढा गांव रायचंदवाला पहुंचे और गांव के बूथ नंबर एक और दो पर प्रवास किया। गांव पहुंचने का विधायक का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और गांव को 1.75 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान विधायक ने गांव धरोहर दर्शन किए और नारी शक्ति वंदन के साथ-साथ स्वयं सहायता समूह के साथ बातचीत भी की। कार्यक्रम में मौजूद लोगों को केंद्र सरकार एवं हरियाणा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं नीतियों की जानकारी दी गई।

जींद के भाजपा विधायक डा. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि भाजपा द्वारा नौ से 12 फरवरी तक गांव चलो अभियान चलाया लोकसभा चुनाव से पहले गांव चलो अभियान ग्रामीणों को सरकार के 10 वर्षों में गरीब कल्याण,  महिला सशक्तीकरण आदि योजनाओं के बारे में जानकारी दी जा रही है। सभी बूथों पर कार्यकर्ता 24 घंटे का समय क्षेत्र की जनता के साथ बिताएगा। वो गांव में घर-घर जाकर सरकार की ओर से किए गए कार्यों को लोगों तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं।

भाजपा विधायक डा. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में हैट्रिक लगाने के लिए भाजपा का हर कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दूत और गारंट बन कर आमजन से मुलाकात करेंगे। इस दौरान उनकी समस्याओं को जाना जाएगा और समाधान भी किया जाएगा। इसके साथ ही मोदी व मनोहर सरकार की योजनाओं से जोडऩे का काम होगा। उन्होंने अपने प्रवास के दौरान गांव रायचंदवाला में लगभग 1.75 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया है। इसके अलावा जो भी समस्याएं उनके सामने रखी गई हैं, उनके निदान के लिए अधिकारियों को मौके पर ही दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

Click to join whatsapp chat click here to check telegram