logo

Haryana News: गांव देवां में मास्टर फकीर चंद कालीरामणा खेल स्टेडियम का किया गया उद्घाटन 8 लाख 48 हज़ार होंगे खर्च

vgd

हिसार, 08 फरवरी।
जिला परिषद कार्यालय द्वारा जारी ग्रांट से खंड हिसार-2 के गांव देवां में स्थापित मास्टर फकीर चंद कालीरामणा खेल स्टेडियम का उद्घाटन किया गया।

जिला परिषद कार्यालय द्वारा जिले में चलाए जा रहे विभिन्न निर्माण कार्यो में से एक प्रोजेक्ट गांव देवां में शुरू किया गया, जिसका उद्घाटन वीरवार को युवा भाजपा नेता संजीव गंगवा द्वारा किया गया। इसके निर्माण कार्य पर 8 लाख 48 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। गौरतलब है कि मास्टर फकीर चंद कालीरामणा एक समाजसेवी व मुख्याध्यापक के पद से सेवा-निवृत्त एक सम्मानित नागरिक थे।

इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन रविंद्र रॉकी, जिला पार्षद जसबीर लाडवा, गांव देवां सरपंच सुमन जांगड़ा व सरपंच प्रतिनिधि जयवीर, पूर्व सरपंच सुधन व सतबीर सिंह, पंच अजय, कविता, जगबीर, कृष्णा देवी, प्रदीप सोनी, सुमन व महेंद्र सिंह तथा गांव के गणमान्य नागरिक आदि उपस्थित थे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
">