Haryana News सिरसा में होने वाले सीएम कप में भाग लेने के लिए 27 फरवरी तक करवाएं रजिस्ट्रेशन
सिरसा, 26 फरवरी।
मुख्यमंत्री कप-2024 के लिए 14 से 23 आयु वर्ग के महिला एवं पुरूष खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। इन खेलों में भाग लेने के लिए खिलाड़ी विभागीय पोर्टल हरियाणास्पोर्टसडॉटजीओवीडॉटइन पर 27 फरवरी शाम 6 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा अगर कहीं इंटरनेट संबंधी समस्या है तो टीम कैप्टन सभी खिलाड़ियों के दस्तावेजों के साथ स्थानीय शहीद भगत सिंह स्टेडियम स्थित जिला खेल अधिकारी कार्यालय से निर्धारित प्रोफार्मा में भरकर भी आवेदन कर सकते हैं। राज्य स्तर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 2 लाख रूपये, डेढ लाख रूपये व एक लाख रूपये नगद ईनाम दिया जाएगा।
जिला खेल अधिकारी शमशेर सिंह ने बताया कि खेल विभाग हरियाणा द्वारा मुख्यमंत्री कप (सीएम कप) का आयोजन 28 फरवरी से 09 मार्च तक खंड, जिला व राज्य स्तर पर किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन 06 खेलों कबड्डी, वालीबाल, हैंडबाल, खो-खो, फुटबॉल तथा बास्केटबाल (लड़के व लड़किया) में करवाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि खंड स्तर पर 28 फरवरी से 4 मार्च तक व जिला स्तर पर 5 मार्च को, जोन स्तर पर 7 मार्च को व राज्य स्तर पर 9 मार्च को करवाया जाना है। प्रतियोगिता में 14 से 23 वर्ष तक के लड़के व लड़कियां भाग लेंगे जिनकी कट ऑफ डेट 01 जनवरी 2001 रहेगी।
उन्होंने बताया कि खंड व जिला स्तर की सभी प्रतियोगिताओं का आयोजन शहीद भगत सिंह स्टेडियम में किया जाएगा। 28 फरवरी को खंड डबवाली व बड़ागुढा, 29 फरवरी को खंड ओढां व रानियां, 1 मार्च को खंड नाथूसरी चौपटा व ऐलनाबाद तथा 2 मार्च को खंड सिरसा के प्रतिभागी भाग ले सकते हैं।
उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय सीएम कप प्रतियोगिता का आयोजन 5 मार्च को शहीद भगत सिंह स्टेडियम सिरसा में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि खिलाड़ी अपना रजिस्ट्रेशन एचटीटीपीएस://हरियाणास्पोर्टसडॉटजीओवीडॉटइन/ईएम-कप-2024/
.png)