logo

Haryana Roadways: हरियाणा में अब फ्री में होगी बस यात्रा, जानिए किन लोगों को मिलेगी यह सुविधा

whatsapp chat click here to check telegram
Haryana Roadways: हरियाणा में अब फ्री में होगी बस यात्रा, जानिए किन लोगों को मिलेगी यह सुविधा

Haryana Roadways: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अभी भिवानी में नव निर्मित जेल का उद्घाटन किया है। जिसके साथ कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं है। अब जो भी कर्मचारी प्रदेश के जेल विभाग से जुड़े हैं उन्हें बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी।

इसके साथ-साथ जेल कर्मचारियों के ट्रांसफर पॉलिसी में भी विवाहित मामले की नीति लागू होगी। दंपति सरकारी कर्मचारी होने पर भी नजदीक स्थानांतरण की सुविधा मिलेगी।

CM मनोहर लाल खट्टर की बड़ी घोषणा 

हरियाणा के CM ने 25000 कैदियो के लिए 10 करोड़ रुपये की घोषणा की है। CM ने एक दिन में एक करोड़ रुपये भी मिठाई खिलाने के लिए दिए। साथ ही जेल में कैदियों को अब बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने वाली हैं, जो पहले उपलब्ध नहीं थीं। 

अपराधी के लिए बेहतर व्यवस्था होनी चाहिए- मुख्यमंत्री

इसके साथ ही CM ने यह भी कहा कि हमें प्रदेश में जेलों के विस्तार से खुश नहीं होना चाहिए। राज्य सरकार को हर अपराधी के लिए बेहतर व्यवस्था देना चाहिए। 

प्रदेश में लगभग 2,500 कैदी हैं, जबकि 2,200 कैदियों को जेलों में रखने की क्षमता है। बाकी कैदियों को जल्द ही रखने के लिए फतेहाबाद, दादरी और रेवाड़ी में नई जेल बनाने का काम शुरू हो गया है।