logo

Haryana: नहर में दो लाशें मिलने से फैली सनसनी ! एक युवती और डेढ़ वर्ष की बच्ची का शव बरामद !

Haryana: Sensation spread after two dead bodies were found in the canal! Dead bodies of a young woman and one and a half year old girl recovered!

2 DEADBODIES FOUND IN ROHTAK IN CANAL

हरियाणा में रोहतक की एक नहर में दो लाशें मिली हैं। जो एक महिला और एक डेढ़ वर्ष की बच्ची की है।  यह  नहर गांव बालंद के पास से होकर गुजरती है।  अनुमान लगाया जा रहा है कि ये मां-बेटी हैं। लेकिन अभी जांच जारी है।

HARDUM HARYANA NEWS
Haryana News: 
हरियाणा में रोहतक की एक नहर में दो लाशें मिली हैं। जो एक महिला और एक डेढ़ वर्ष की बच्ची की है।  यह  नहर गांव बालंद के पास से होकर गुजरती है।  अनुमान लगाया जा रहा है कि ये मां-बेटी हैं। लेकिन अभी जांच जारी है।

 दोनों के शव नहर में मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। दोनों लाशों के शरीर पर कोई निशान नहीं हैं। जैसे ही सूचना मिली पुलिस ने दोनों के शवों को काफी मशक्कत के बाद पानी से बाहर निकाला।

पुलिस के अनुसार मृतक महिला की उम्र करीब 25 वर्ष है, जो सूट-सलवार पहने हुए है। वहीं बच्ची की उम्र करीब डेढ़ वर्ष है।


शरीर पर नहीं हैं  चोट के निशान

 दोनों के शवों पर चोट के कोई निशान नहीं हैं। जिससे यह पता लग सके कि उनकी मौत किस कारण से हुई।


 फिलहाल पुलिस दोनों मृतकों की पहचान का प्रयास कर रही है और आसपास के पुलिस थानों व चौकियों में भी इसकी सूचना दे दी है।

मौत के स्पष्ट कारणों का पता पोस्टमार्टम के बाद ही लग पाएगा।


पुलिस जांच जारी

शिवाजी कॉलोनी थाना प्रभारी देशराज सिंह ने कहा कि बालंद गांव के पास दो शव मिले हैं। देखने में तो दोनों मां-बेटी लग रही हैं, लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं है।

दोनों की पहचान भी नहीं हो पाई है। इसके लिए शवों को रोहतक पीजीआई के शवगृह में रखवाया गया है और उनकी पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

Click to join whatsapp chat click here to check telegram