logo

Haryana weather update : हरियाणा में अगले कुछ दिन जारी रहेगा गर्मी का सितम, बारिश की संभावना कम, जाने अगले एक सप्ताह कैसा रहेगा मौसम

whatsapp chat click here to check telegram
Haryana weather

-पिछले कई दिनों से बढ़ता जा रहा है पारा, सता रही कड़ी धूप


हरियाणा में अगले कुछ दिनों तक गर्मी का सितम जारी रहेगा। अभी बारिश की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। पिछले कुछ दिनों से तापमान बढ़ता जा रहा है और कड़ी चिलचिलाती धूप लोगों को बेहाल कर रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में भी लोगों को गर्मी से निजात नहीं मिलेगी। 


हरियाणा में रविवार को भी मौसम साफ रहा। धूप खिली रही। अब मॉनसून पर लगभग ब्रेक सा लग गया है। हरियाणा में पिछले कई दिनों से बारिश देखने को नहीं मिल रही है। इस कारण गर्मी बढ़ रही है और लोगों को गर्मी और उमस का सितम झेलना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में भी लोगों को गर्मी से निजात नहीं मिलेगी। 


मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार आने वाले पांच दिनों में भी यहां बारिश होने की संभावना नहीं है। पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल में मौसम शुष्क ही रहेगा। साथ ही, दक्षिण और दक्षिण पूर्व हरियाणा के महेंद्रगढ़ रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत जिलों में भी बारिश होने की संभावना नहीं है। वहीं, पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी में मौसम पूर्वानुमान के अनुसार मौसम शुष्क रहने वाला है। 


शनिवार के तापमान की बात करें तो, राज्य के हिसार जिले में सबसे अधिक तापमान रहा. यहां 39.1 डिग्री अधिकतम और 24.9 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया. महेंद्रगढ़ में भी न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री दर्ज किया गया।