logo

Haryana News: हरियाणा के हिसार में महिला की हत्या, पति ने चरित्र पर शक की वजह से उतारा मौत के घाट

 Haryana News: हरियाणा के हिसार में महिला की हत्या, पति ने चरित्र पर शक की वजह से उतारा मौत के घाट
Haryana News: हरियाणा के हिसार के सातरोड कैंट के सामने देवीलाल कालोनी में एक महिला की हत्या कर दी गई। उसका पति महिला के चरित्र पर शक करता था। मृतका के बेटे ने मां की हत्या की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया। पति हत्या के बाद से फरार है।

महिला के शव पर चोट के कोई निशान नहीं

देवीलाल कालोनी में मृतक मिली महिला की पहचान निर्मला देवी (38) के तौर पर हुई है। महिला के शव पर चोट के कोई निशान नहीं मिले। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि महिला को दम घोंट कर मारा गया है। आरोप उसके पति पर ही हैं।

चरित्र पर शक करता था पति

जानकारी अनुसार निर्मला देवी का पति दिलीप सिंह उसके चरित्र पर शक करता था। इसी कारण दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था। दिलीप सिंह ने शुक्रवार रात अपने घर में निर्मला की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस व फोरेंसिक एक्सपर्ट ने मौके पर साक्ष्य जुटाए। फिलहाल पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है। पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक महिला के पति की तलाश जारी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now