logo

रानियां में सर्वमित्र और अर्जुन की आमने सामने सीधी टक्कर हुई, चौधरी रेस से बाहर ! जानिए क्या है राजनीति माहौल

रानियां में सर्वमित्र और अर्जुन की आमने सामने सीधी टक्कर हुई

पंजाबी बेल्ट में कांग्रेस एकतरफा, इनैलो को मिल रहा नाममात्र वोट

बागड़ी बैल्ट में अर्जुन और सर्व मित्र के बीच कांटे की टक्कर

पन्नीवाला मोटा, खारिया, धोतड़ जैसे बड़े गांवों में कांग्रेस और इनेलो के बीच बराबरी का मुकाबला 

🔥 रानियां विधानसभा क्षेत्र में चुनाव अब रोमांचक हो गया है। यहां चुनावी दंगल में कांग्रेस के पत्रकार सर्व मित्र, इनेलो की तरफ से चौधरी अर्जुन चौटाला, निर्दलीय प्रत्याशी चौधरी रणजीत चौटाला, बीजेपी के शीशपाल कंबोज और आम आदमी पार्टी के हरपिंदर सिंह मुख्य रूप से उम्मीदवार हैं।

रानियां विधानसभा सीट इस बार हॉट सीट बन गई है क्योंकि यहां पर चौटाला परिवार चुनाव लड़ रहा है। यहां पर दादा पोता आमने सामने चुनाव लड़ रहे हैं जबकि कांग्रेस ने साधारण परिवार में जन्में और किसान आंदोलन में आवाज उठाने वाले पत्रकार सर्व मित्र कंबोज पर भरोसा जताया है।

क्या है विधानसभा क्षेत्र का भौगोलिक प्रारूप ?

रानियां विधानसभा क्षेत्र मुख्य रूप से दो हिस्सों में बंटा हुआ है। एक रोड पर निकलते हैं तो पंजाबी, नामधारी, सिख वोटर ज्यादा है जबकि दूसरी तरफ निकलते हैं तो बागड़ी बैल्ट के ज्यादातर गांव हैं।

सर्व मित्र और अर्जुन चौटाला के बीच कांटे की टक्कर

रानियां विधानसभा क्षेत्र में चौधरियों के बीच चप्पल पहनकर घूमने वाले पत्रकार सर्व मित्र को अब जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। शुरआती दौर में कांग्रेस के सर्व मित्र तीसरे स्थान पर थे। सीआईडी रिपोर्ट और सट्टा बाजार में इस  सीट पर कांग्रेस को कोई भाव नहीं मिल रहा था। लेकिन पिछले 4 दिनों में चुनाव पलट गया और रणजीत सिंह चौटाला चुनाव से बाहर हो गई हैं। अब कांग्रेस के सर्व मित्र और आईएनएलडी के अर्जुन चौटाला के बीच कांटे की टक्कर हो गई है।

पंजाबी बेल्ट में कांग्रेस एकतरफा, बागड़ी बैल्ट में जबरदस्त मुकाबला 

रानियां विधानसभा क्षेत्र के पंजाबी गांवों में कांग्रेस के सर्व मित्र कंबोज को एकतरफा समर्थन मिल रहा है। इन गांवों में चौधरी अर्जुन चौटाला और चौधरी रणजीत सिंह चौटाला के इक्का दुक्का समर्थक प्रचार कर रहे हैं जबकि किसान आंदोलन से समर्थित लोग इन इलाकों में अपने आप ही कांग्रेस को एकतरफा समर्थन कर रहे हैं। इधर दुसरे बागड़ी बैल्ट में जबरदस्त टक्कर हो गई है। इन गांवों में चौटाला परिवार का प्रभाव रहा है और यहा पर चौटाला सरकार के दौरान काफी नौकरियां भी लगी थी तो यहाँ पर शुरुआती दौर में आईएनएलडी के अर्जुन चौटाला को एकतरफा समर्थन मिल रहा था लेकिन पिछले 4 दिन में माहौल यहां पर पलट गया है। अब यहां बड़े गांवों पन्नीवाला मोटा , खारिया, धोतड जैसे गांव में कांग्रेस और आईएनएलडी बराबरी पर आ गई है।

कांग्रेस के सर्व मित्र को सादगी तो अर्जुन को परिवार के कारण मिल रहे वोट 

रानियां विधानसभा में कांग्रेस के सर्व मित्र साधारण परिवार से ताल्लुक रखते हैं। सर्व मित्र एक पत्रकार हैं जो किसान आंदोलन के दौरान निर्भीकता से किसानों की आवाज उठाते रहे हैं वहीं अलग अलग इलाकों में वो आम जनता के साथ अपने सोशल मीडिया चैनल के माध्यम से जुड़े रहे हैं।

इधर आईएनएलडी के अर्जुन चौटाला का रुतबा बड़ा है वो पूर्व उप प्रधानमंत्री ताऊ देवीलाल के पड़पोते और पूर्व सीएम ओपी चौटाला के पोते व ऐलनाबाद से विधायक अभय सिंह चौटाला के छोटे बेटे हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
">